Sport : ऑरेन्ज कैप की रेस हुई और भी रोचक, टॉप-5 में शामिल 3 खिलाड़ियों की उम्र है 25 साल से कम #INA

IPL 2026 Orange Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में ऑरेन्ज कैप की रेस मैच दर मैच बेहद रोमांचक होती जा रही है. सीजन के अभी 15 मुकाबले ही हुए हैं, जिसमें युवा खिलाड़ियों ने अपने नाम का लोहा मनवाया गया. मौजूदा समय में ऑरेन्ज कैप की रेस में युवा खिलाड़ियों के ज्यादा नाम नजर आ रहे हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं… आपको जानकर हैरानी होगी, लिस्ट में शामिल टॉप-3 खिलाड़ियों की उम्र 25 साल से कम है.

वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़कर नंबर-5 पर पहुंचे अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 41 रनों की पारी खेली और इसी के साथ वह ऑरेन्ज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ते हुए, पांचवें पायदान पर पहुंच गए. रहाणे ने अब तक 4 मुकाबलों की 4 पारियों में 41.33 के औसत और 155 की स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए.

तीसरे नंबर पर हेनरिक क्लासेन

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है. क्लासेन ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें147.96 की स्ट्राइक रेट और 48.33 के औसत से 145 रन बनाए हैं. क्लासेन ने इस दौरान 11 चौके और 4 छक्के लगाए हैं. हेनरिक ने 2 फिफ्टी भी लगाई हैं. 

तीसरे नंबर पर पहुंचे 21 साल के अंगक्रिश रघुवंशी

ऑरेन्ज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर अंगक्रिश रघुवंशी पहुंच गए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भले ही ये सीजन अब तक कुछ खास न रहा हो, लेकिन 21 साल के इस युवा खिलाड़ी ने अपने नाम का डंका बजाया है. गुरुवार को LSG के खिलाफ 45 रन की पारी खेलने के साथ ही ये खिलाड़ी इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. रघुवंशी ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 51.67 के औसत और 158.16 की स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 17 चौके और 6 छक्के भी लगाए हैं.

समीर रिजवी हैं दूसरे नंबर पर

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर समीर रिजवी का नाम आता है. समीर ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 161.62 की स्ट्राइक रेट और 80 के औसत से 160 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 11 छक्के लगाए हैं. समीर ने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं.

यशस्वी जायसवाल के सिर पर सजी हुई है ऑरेन्ज कैप

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल टॉप पर हैं और ऑरेन्ज कैप उन्हीं के पास है. यशस्वी ने अब तक इस सीजन में 3 मैच खेले हैं, जिसमें 163.46 की स्ट्राइक रेट से 170 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 19 चौके लगाए हैं और 8 छक्के लगाए हैं. यशस्वी ने 2 अर्धशतक लगाए हैं.

ये भी पढ़ें: लखनऊ सुपर जायंट्स ने KKR को हराकर लगाई प्वॉइंट्स टेबल में छलांग, जानें नंबर-1 पर कौन कर रहा है राज

ऑरेन्ज कैप की रेस हुई और भी रोचक, टॉप-5 में शामिल 3 खिलाड़ियों की उम्र है 25 साल से कम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close