Sport : इन 3 खिलाड़ियों पर चलेगी तलवार, टी20 क्रिकेट में फ्लॉप शो के बाद क्या टीम इंडिया से होंगे बाहर? #INA

Indian Cricket Team : इंडियन क्रिकेट टीम लगातार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है. टीम के इस खराब प्रदर्शन ने तीन ऐसा खिलाड़ियों का हाथ है, जो कभी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन भी कर चुके हैं. अब इंडियन क्रिकेट टीम इन खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन की सजा भी भुगत रही है. इन खिलाड़ियों ने पहले आयरलैंड में और फिर इंग्लैंड में निराशाजनक प्रदर्शन किया. अब इनके इस प्रदर्शन को देखते हुए इनका पत्ता टीम इंडिया से कट सकते है. ये खिलाड़ी कौन हैं और उनका प्रदर्शन कैसा रहा है, आइए जानते हैं.
1 – वाशिंगटन सुंदर
इंंडियन क्रिकेट टीम के स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का पत्ता भारत की टी20 टीम से कट सकता है. सुंदर टीम के लिए बल्ले से भी फ्लॉप रहे हैं और वो गेंद से भी विकेट हासिल नहीं कर पा रहे हैं. उनको कप्तान द्वारा मैच के दौरान सिर्फ 1 या 2 ओवर दिए जाते हैं. वो अक्सर अपने 4 ओवर का कोटा भी पूरा नहीं करते हैं. इस दौरान वो बॉलिंग के दौरान जमकर रन लुटाते हैं. वहीं जब उनकी बल्लेबाजी आती है तो वो अहम मौकों पर टीम के लिए रन नहीं बना पाते हैं. सुंदर बड़े शॉट खेलने में पूरी तरह से विफल होते हैं.
Washington Sundar has been around Indian cricket for almost 10 years.
– Came in as Ashwin’s successor.
– Can’t bowl in any format.
– Can’t bat in any format.
– An average fielder.
– Yet remains in contention across all three formats.
– Continues . get opportunities for India.
-… pic.twitter.com/1XgTltdkCX— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) July 9, 2026
सुदर ने आयरलैंड सीरीज में सिर्फ 1 मैच खेला और इस दौरान उन्होंने बल्ले से सिर्फ 9 रन बनाए. उनके बल्ले से इस पारी के दौरान एक भी चौका और छक्का नहीं आया. वहीं इस मैच में सुंदर ने 1 ओवर डाला और 19 रन लुटा दिए. इस सीरीज के दूसरे मैच से उन्हें बाहर कर दिया गया.
इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज के चौथे टी20 मैच में सुंदर ने 8 बॉल में 5 रन बनाए और बॉल के साथ 1 ओवर में फिर से 19 रन लुटा दिए. सुदर ने अब तक टीम इंडिया के लिए 62 टी20 मैचों की 27 पारियों में 1 अर्धशतक के साथ कुल 279 रन बनाए हैं. वहीं उनके नाम 58 पारियों में 51 विकेट भी दर्ज हैं. सुंदर की लगातार निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टी20 टीम से जगह जा सकती है.
2 – प्रसिद्ध कृष्णा
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का भी प्रदर्शन लचर रहा है. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज में पहला मैच खेला था. इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 57 रन लुटाए थे. इसके बाद उनको इस सीरीज के दूसरे मैच में मौका नहीं दिया गया. इंग्लैंड के खिलाफ भी प्रसिद्ध कृष्णा चौथे टी20 मुकाबले में मौका दिया गया. उन्होंने इस मैच में 3 ओवर डाले और 26 रन खर्च किए और उनको कोई भी विकेट नहीं मिला.
प्रसिद्ध कृष्णा इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अब तक कुल 7 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 8 विकेट हासिल किए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/41 रहा है. कृष्णा की गेंदबाजी में लाइन और लेंथ सटीक नहीं होती है. इसका हरजाना उनको भुगतना पड़ता है और बल्लेबाज उन पर जमकर बरसते हैं.
𝗨𝗡𝗦𝗧𝗢𝗣𝗣𝗔𝗕𝗟𝗘 this afternoon! 💥
Prasidh Krishna with his 4⃣th wicket, courtesy of Vice-captain Shreyas Iyer’s fine catch 👏
Updates ▶️ https://t.co/kHgF4bqTg3#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ireyr9hfK7
— BCCI (@BCCI) June 20, 2026
3 – तिलक वर्मा
इंडियन क्रिकेट टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा भी लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं. वो आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर स्पिन और तेज गेंदबाजों दोनों के आगे स्ट्रागल करते हुए नजर आए हैं. आयरलैंड सीरीज के पहले मैच में तिलक ने 21 बॉल में 19 रन बनाए. उन्होंने दूसरे मैच में 46 बॉल पर 55 रन बनाए. उन्होंने इतनी स्लो पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम इंडिया को हार मिली. इस सीरीज में तिलक ने 2 मैचों में 74 रन बनाए थे. इसमें सिर्फ 4 चौके और 1 छक्का शामिल था.
A sweet cameo . wrap up the innings 💥
Vice-captain Tilak Varma with a quickfire 2️⃣4️⃣*(11) 👊
Updates ▶️ https://t.co/WYfL8tAm58 #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/P4iKxfW8Rb
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर तिलक अब तक पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं. इस सीरीज के पहले मैच में तिलक ने 13, दूसरे मैच में 24, तीसरे मैच में 3 और चौथे मैच में 11 रनों की पारी खेली. उन्होंने इस सीरीज में 4 मैचों में मात्र 51 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से सिर्फ 4 चौके और 3 छक्के निकले हैं. बतौर उपकप्तान उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. ऐसे में उन पर इस खराब प्रदर्शन की गाज गिर सकती है.
ये भी पढ़ें : बीसीसीआई का महाप्लान! टीम इंडिया के प्रदर्शन का होगा रिव्यू, इंग्लैंड दौरे के बाद लिए जाएंगे ये बड़े फैसले
इन 3 खिलाड़ियों पर चलेगी तलवार, टी20 क्रिकेट में फ्लॉप शो के बाद क्या टीम इंडिया से होंगे बाहर?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,