Sport : जल्द खत्म होगा इंतजार! जानिए कब मैदान पर उतरेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? नोट कर लीजिए डेट और शेड्यूल #INA

IND VS ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच अभी टी-20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का आखिरी मैच 11 जुलाई को खेला जाएगा और इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज को लेकर फैंस का काफी ज्यादा उत्साहित हैं, क्योंकि एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर उतरेगी. जी हां, इंग्लैंड के साथ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में रोको धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. तो आइए आपको इस सीरीज से जुड़ी अपडेट्स के बारे में बताते हैं.
कितनी तारीख से शुरू होगी वनडे सीरीज?
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है. ये सीरीज 14 जुलाई से शुरू होगी, जिसमें एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा एक्शन में नजर आएंगे. विराट और रोहित को एक्शन में देखने के लिए फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें, इससे पहले भारत ने अफगानिस्तान के साथ वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें रोहित तो खेलते नजर आए थे, लेकिन फिटनेस संबंधी कारणों से विराट नहीं खेल सके थे. ऐसे में अब विराट कोहली आईपीएल 2026 के बाद एक्शन में नजर आने वाले हैं.
Sammy’s reaction . the cameras was just like Rohit Sharma’s. Look at the way she’s staring at them while out for a walk with Rohit in London.😭🔥❤️ pic.twitter.com/qqjU1Jle2Z
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) July 9, 2026
नोट कर लीजिए IND VS ENG वनडे सीरीज का शेड्यूल
भारत और इंग्लैंड के खेली जा रही टी-20 सीरीज के खत्म होने के बाद अब दोनों टीमों के बीच बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा मैच 16 जुलाई को शाम 5.30 बजे से कार्डिफ में होगा. तीसरा और सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को दोपहर 3.30 बजे लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा.
| मैच | तारीख | दिन | समय (IST) | स्थान | मैदान |
|---|---|---|---|---|---|
| पहला वनडे | 14 जुलाई 2026 | मंगलवार | दोपहर 3:30 बजे | बर्मिंघम | एजबेस्टन |
| दूसरा वनडे | 16 जुलाई 2026 | गुरुवार | शाम 5:30 बजे | कार्डिफ | सोफिया गार्डन्स |
| तीसरा वनडे | 19 जुलाई 2026 | रविवार | दोपहर 3:30 बजे | लंदन | लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड |
बर्मिंघम में कैसे हैं विराट और रोहित के आंकड़े
बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली ने कुल 7 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 7 पारियों में 111.67 के औसत और 107.03 की स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 96* रनों का रहा है. उन्होंने 3 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं.
रोहित शर्मा ने एजबेस्टन में अब तक कुल 6 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में 89.40 के औसत और 90.30 की स्ट्राइक रेट से 447 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है और 3 शतक लगाए हैं. एजबेस्टन में रोहित का हाईएस्ट स्कोर 123* का रहा. हिटमैन का एजबेस्टन में रिकॉर्ड काफी शानदार है. ऐसे में पहले मुकाबले में सभी को रोहित के बल्ले से बड़ी पारी का इंतजार रहेगा.
वनडे सीरीज के लिए ऐसी हैं भारत और इंग्लैंड की टीमें
भारतीय क्रिकेट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, शिवम दुबे
इंग्लैंड क्रिकेट टीम: हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, विल जैक्स, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सैम करन, लियाम डॉसन, टॉम बंटन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल रशीद, जोश टंक
ये भी पढ़ें: ‘उनके रन तो उनकी उम्र से भी कम रहे हैं…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये क्या बोल गए आकाश चोपड़ा
जल्द खत्म होगा इंतजार! जानिए कब मैदान पर उतरेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? नोट कर लीजिए डेट और शेड्यूल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,