Sport : टीम इंडिया में पड़ी फूट! विराट कोहली और गौतम गंभीर नहीं करते आपस में बात? भारत-इंग्लैंड सीरीज से पहले खुला राज #INA

Gautam Gambhir and Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर हैं, जहां भारतीय क्रिकेट टीम व्हाइट बॉल सीरीज खेलने उतरी है. टीम इंडिया को इंग्लैंड में पांच टी20 मैच खेलेने थे, जिसमें टीम इंडिया को 4-0 से क्लीन स्वीप होना पड़ा था. उसके बाद अब टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज से करने वाली है. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया ने प्रैक्टिस सेशन किया. इस प्रैक्टिस सेशन के बाद कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. इन रिपोर्ट्स ने सभी भारतीय क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है.
दरअसल, इस प्रेक्टिस सेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन पर टीम के हेड कोच गौतम गंभीर नजरें बनाए हुए हैं. इस दौरान विराट कोहली खेलते-खेलते बोल्ड हो जाते हैं. विराट कोहली का नेट सेशन पूरा होने के बाद उनसे भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक लंबी बात की है.
क्या टीम इंडिया में पड़ चुकी है फूट
इस सबके बाद सोशल मीडिया पर खबरें तेजी से फैल रही हैं कि, टीम इंडिया में फूट पड़ चुकी है. भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आपस में बात नहीं कर रहे हैं. इन दोनों के बीच में बातचीत नहीं होती है, इसलिए सिंताशु कोटक को गौतम गंभीर ने विराट कोहली से बात करने के लिए भेजा है. अब इन खबरों में सच्चाई है या नहीं है. इस बारे में हम आपको कुछ भी नहीं बता सकते हैं.
“Is Gautam Gambhir putting Virat Kohli under pressure? During yesterday’s practice session, Gambhir was standing right beside Virat Kohli’s net, closely watching him. Virat and Gambhir haven’t spoken for a long time. Virat played a couple of awkward shots and then got clean… pic.twitter.com/An7tZBFTMK
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) July 14, 2026
क्या गंभीर और विराट नहीं कर रहे हैं बात?
तमाम सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से पोस्ट कर दावा किया जा रहा है कि, विराट कोहली और गौतम गंभीर ने एक दूसरे को इग्नोर किया. इन दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई. प्रैक्टिस सेशन में हेड कोच और विराट कोहली के बीच कोई बातचीत नहीं हुई. सोशल मीडिया पर सामने आ रही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है, कि BGT 2025 के बाद से दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है. ये भी दावा किया जा रहा है कि, विराट गंभीर के जबरदस्ती टेस्ट रिटायरमेंट और नेगेटिव बयान से नाखुश हैं.
🚨 Virat Kohli ignore Gautam Gambhir 🚨
– No conversation between Head Coach & Virat Kohli in Practice session. No conservation between both since BGT 25.
– Virat unhappy with Gambhir for his forced test retirement & his negative statement. pic.twitter.com/bIZcMhZftB
— VIKAS (@Vikas662005) July 14, 2026
आपको बता दें कि, विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच उनके टीम इंडिया का कोच बनने से पहले भी सब कुछ ठीक नहीं था. गंभीर जब टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी थे, तब एक युवा के तौर पर साल 2008 में विराट कोहली आए. दिल्ली से आने वाले इन दोनों क्रिकेटर्स के बीच टीम इंडिया में रहने की जंग तब भी थी. विराट कोहली टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक खेलते रहे. वहीं गौतम गंभीर को बाहर होने पड़ गया.
इसके बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच मनमुटाव की खबरें हमेशा सामने आती रही थीं. आईपीएल के दौरान गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच मैदान पर ही जमकर लड़ाई हुई थी, जिसको कोई भी भूल नहीं सकता है. नवीन उल हक के साथ विराट कोहली की कहासुनी हुई थी, जिसमें मैच के बाद गौतम गंभीर भी कूद गए थे. गंभीर उस समय लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर थे.
ये भी पढ़ें : ‘हम कमजोर रहे, सारा दोष उस पर डालना…’ गौतम गंभीर और वैभव सूर्यवंशी पर पूर्व क्रिकेटर का बयान हो गया वायरल
टीम इंडिया में पड़ी फूट! विराट कोहली और गौतम गंभीर नहीं करते आपस में बात? भारत-इंग्लैंड सीरीज से पहले खुला राज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,