Sport : 'बिना आग के धुआं नहीं उठता…,' रोहित शर्मा के रिटायरमेंट न्यूज पर भड़के अश्विन, टीम सेलेक्टर्स को लेकर कह दी ये बड़ी बात #INA

R Ashwin on Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की खबर 4 दिन पहले सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी. रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे मैच रोहित का आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा, लेकिन रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर सभी की बोलती बंद कर दी. हिटमैन लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने. इस शतक के बाद हर कोई कह रहा है कि जब तक रोहित खुद नहीं चाहेंगे, उन्हें टीम से कोई बाहर नहीं कर सकता है. रोहित की रिटायरमेंट वाली रिपोर्ट्स पर काफी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह बात सामने आई कैसे. अब पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रोहित के संन्यास की खबरों को लेकर टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स पर सवाल उठाए हैं.
रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरों पर क्या बोले अश्विन?
आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “रोहित के रिटायरमेंट की खबर सिर्फ बाहर की बातें नहीं थीं, बिना आग के धुआं नहीं उठता. आग तो थी, लेकिन अब रोहित शर्मा ने रन बनाकर उस आग को बुझा दिया है.” बता दें कि रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में 110 गेंदों पर 138 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 17 चौके और 5 छक्के शामिल रहे.
रोहित-कोहली को कोई छू नहीं सकता – अश्विन
अश्विन ने आगे कहा, “जब तक रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलना चाहें, उन्हें कोई छू नहीं सकता, क्योंकि उनके पास काबिलियत है और वे बेहतरीन बल्लेबाज हैं. वे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्हें कोई हाथ नहीं लगा सकता. अगर उन्हें हटाया गया, तो उनके फैंस सवाल उठाएंगे और बहुत हंगामा होगा.”
गेंदबाजों के समर्थन को लेकर आर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
रविचंद्रन अश्विन ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच भेदभाव को लेकर भी अपना बयान दिया. अश्विन का मानना है कि लोग बल्लेबाजों के लिए ज्यादा आवाज उठाते हैं. अगर वे बल्लेबाजों की तरह गेंदबाजों के लिए भी आवाज उठाएं तो फिर बॉलर्स को टीम से बाहर निकालना आसान नहीं होगा.
अश्विन ने कहा, “अगर मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज या भुवनेश्वर कुमार को टीम में नहीं चुना जाता है, तो शायद 10 या फिर 100 या ज्यादा से ज्यादा 10,000 लोग ही सवाल पूछेंगे. इतना शोर नहीं मचेगा. अगर लोग बल्लेबाजों की तरह ही गेंदबाजों के लिए भी आवाज उठाएं, तो उन्हें टीम से बाहर करना भी आसान नहीं होगा.”
🚨🚨 Ravi Ashwin exposes the team management & selectors over Rohit Sharma’s retirement news:
“Rohit’s retirement news was not just an outside noise, there is no smoke, if there is no fire. There was fire but now Rohit Sharma scored & shut the fire down.
Rohit Sharma & Virat… pic.twitter.com/16onWlnuFz
— Rajiv (@Rajiv1841) July 20, 2026
रोहित ने शतक लगाकर सभी अफवाहों पर लगाया विराम
16 दिसंबर को एक रिपोर्ट सामने आई कि लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट का आखिरी मैच होगा. रोहित इस मैच के बाद रिटायरमेंट ले लेंगे. रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2027 का हिस्सा नहीं हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि हिटमैन वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन टीम सेलेक्टर्स ने उन्हें बता दिया है कि वे वनडे वर्ल्ड कप में उनके प्लान का हिस्सा नहीं हैं. यशस्वी जायसवाल को मौका मिलेगा. यह रिपोर्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. सभी दिग्गज और फैंस टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स की क्लास लगाने लगे, लेकिन लॉर्ड्स में शतक लगाकर रोहित ने सभी को करारा जवाब दिया है. बीसीसीआई सेकेटरी भी कह चुके हैं कि वो वनडे वर्ल्ड कप में खेलते नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: Explainer: फीफा वर्ल्ड कप के 96 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, वीनिंग टीम को मिली हीरे की अंगूठी, जानें इसकी खासियत
'बिना आग के धुआं नहीं उठता…,' रोहित शर्मा के रिटायरमेंट न्यूज पर भड़के अश्विन, टीम सेलेक्टर्स को लेकर कह दी ये बड़ी बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,