Sport : न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में भारत के ये 10 खिलाड़ी मचाएंगे धमाल, इनके आंकड़े हैं शानदार #INA

India vs New Zealand ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होने वाली है. इस सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समय के अनुसार सुबह 7 बजे से खेले जाएंगे. वहीं इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर और दिग्गज खिलाड़ी भी नजर आएंगे. इन खिलाड़ियों के अलावा भी टीम में ऐसे 8 खिलाड़ी मौजूद हैं, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली इस वनडे सीरीज में गेंद और बल्ले के साथ धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. आज हम आपको उन 10 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में धमाल मचाते हुे नजर आ सकते हैं. आइए उनके आंकड़ों पर भी नजर डालते हैं.

1 – शुभमन गिल

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं. वो वनडे क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए कर रहे हैं. उन्होंने अब तक 70 मैचों की 69 पारियों में 11 शतक और 20 अर्धशतकों के साथ 3713 रन बनाए हैं. इस दौरान गिल का औसत 64.0 और स्ट्राइक रेट 103.3 का रहा है. गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 मैचों में 2 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 758 रन बनाए हैं.

2 – रोहित शर्मा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में लगातार बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने अब तक 291 मैचों की 283 पारियों में 49.3 की औसत और 93.4 की स्ट्राइक रेट के साथ 12120 रन बनाए हैं. रोहित के नाम वनडे में 35 शतक और 63 अर्धशतक भी दर्ज हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 मैचों की 32 पारियों में 1134 रन बनाए हैं. इस दौारन उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं.

3 – विराट कोहली

इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे क्रिकेट में किसी देश में किसी भी तरह की पिचों पर धमाल मचाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए 315 मैचों की 305 पारियों में 15109 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 58.8 और स्ट्राइक रेट 94.4 का रहा है. उन्होंने 55 शतक और 79 अर्धशतक लगाए हैं. विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 36 मैचों में 1897 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 10 अर्धशतक मौजूद हैं.

4 – श्रेयस अय्यर

टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं. वो वनडे क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए कर रहे हैं. उन्होंने अब तक 82 मैचों की 76 पारियों में 5 शतक और 24 अर्धशतकों के साथ 3136 रन बनाए हैं. इस दौरान श्रेयस का औसत 45.5 और स्ट्राइक रेट 97.8 का रहा है. अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 मैचों में 2 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 676 रन बनाए हैं.

5 – केएल राहुल

इंडियन क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल वनडे क्रिकेट में किसी देश में किसी भी तरह की पिचों पर धमाल मचाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए 101 मैचों की 91 पारियों में 3541 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 53.1 और स्ट्राइक रेट 92.4 का रहा है. केएल राहुल 9 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं. राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 मैचों में 470 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 1 अर्धशतक मौजूद हैं.

6 – अक्षर पटेल

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में अहम साबित हो सकते हैं. उन्होंने भारत के लिए 74 मैचों की 52 पारियों में 4 अर्धशतकों के साथ 918 रन बनाए हैं. वहीं बॉल के साथ उन्होंने कुल 80 विकेट चटकाए हैं. उन्होंनें न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 मैचों में 6 विकेट लिए हैं और 150 रन बनाए हैं. 

7 – अर्शदीप सिंह

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भले ही टी20 क्रिकेट के मुकाबले वनडे क्रिकेट ज्यादा नहीं खेला हो लेकिन वो न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं. अर्शदीप ने बॉल के साथ वनडे क्रिकेट में 18 मैचों की 17 पारियों में कुल 30 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने 1 बार फाइव विकेट हॉल और एक बार चार विकेट हॉल हासिल किया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 4 मैचों में कुल 3 विकेट अपने नाम किए हैं.

8 –  मोहम्मद सिराज

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज वनडे क्रिकेट में बॉल के साथ टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड में धमाल मचा सकते हैं. सिराज न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन करेंगे. सिराज ने वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए 51 मैचों की 50 पारियों में कुल 77 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने 1 बार फाइव विकेट हॉल और 2 बार चार विकेट हॉल हासिल किया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 7 मैचों में कुल 10 विकेट अपने नाम किए हैं.

9 – कुलदीप यादव

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव किसी भी पिच पर अपनी बॉल को घुमाने के लिए जाने जाते हैं. भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भारत के लिए वनडे में 124 मैचों की 121 पारियों में 201 विकेट हासिल कर चुके हैं. उन्होंने 2 बार फाइव विकेट हॉल और 10 बार चार विकेट हॉल अपने नाम किया है. न्यूजीलैंड में कुलदीप यादव ने 16 मैचों में कुल 27 विकेट हासिल किए हैं.

10 – गुरनूर बराड़

इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ वनडे क्रिकेट में बॉल के साथ टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड में धमाल मचा सकते हैं. गुरनूर ने वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए 9 मैचों की 9 पारियों में कुल 14 विकेट हासिल किए हैं. उनके पास तेज गति और अच्छा बॉलिंग एक्शन है, जिसकी बदौलत उनको न्यूजीलैंड में मदद मिल सकती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ बराड़ ने अब तक कोई मैच नहीं खेला है. वो पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच खेलेंगे.

ये भी पढ़ें : IND vs NZ : टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड में दिखा मियां मैजिक, क्राइस्टचर्च में मुकेश कुमार ने भी खेला पंजा

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में भारत के ये 10 खिलाड़ी मचाएंगे धमाल, इनके आंकड़े हैं शानदार





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button