Sport : इन 3 भारतीय बैटर्स ने लगाए हैं टी20 महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके, जानिए टॉप पर किसका कब्जा #INA

Most fours For ICC Women’s T20 World Cup : आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होने वाली है. ये टूर्नामेंट 12 टीमों के बीच 5 जुलाई तक खेला जाएगा. इस बार दो ग्रुप में सभी 12 टीमों को बांटा गया है. एक ग्रुप में 6 टीमों को जगह दी गई है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ग्रुप 1 में मौजूद है. टीम इंडिया का पहला मुकाबला 14 जून पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है. इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया के पास टी20 महिला वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ आगाज करने का मौका होगा.

उससे पहले आज हम आपको भारतीय महिला क्रिकेट टीम के उन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अब तक महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं. आज हम आपको 3 ऐसे महिला बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिनके बल्ले से भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके निकले हैं.  

महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज है. भारत के लिए इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर वर्तमान कप्तान हरमनप्रीत कौर है. वहीं महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना है.

1 – मिताली राज : भारत की पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज ने भारतीय क्रिकेट का बहुत ऊंचाई तक पहुंचाया है. उन्होंने भारत के लिए भले ही कोई वर्ल्ड कप नहीं जीता हो लेकिन इंडियन क्रिकेट टीम को जीत की आदत लगाई. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम को अनगिनत स्टार खिलाड़ी दिए. 

Mithali Raj
Mithali Raj Photograph: (AFP)

मिताली राज भारत के लिए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं. उन्होंने 2009 से लेकर 2018 तक टी20 वर्ल्ड कप खेला है. इस दौरान उन्होंने 24 मैचों की 23 पारियों में 79 चौके लगाए हैं. मिताली ने टी20 वर्ल्ड कप 726 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 57 रन रहा है.

2 – हरमनप्रीत कौर : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्तमान कप्तान हरमनप्रीत कौर इस लिस्ट में मिताली राज के बाद दूसरे स्थान पर हैं. हरमन आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरी बल्लेबाज हैं.  

Harmanpreet Kau
Harmanpreet Kau Photograph: (ANI)

हरमनप्रीत कौर ने 2009 से लेकर 2024 तक कुल 70 चौके महिला टी20 वर्ल्ड कप में लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 39 मैचों की 33 पारियों में 726 रन बनाए हैं. हरमनप्रीत कौर महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 1 शतक और 4 अर्धशतक भी लगा चुकी हैं.

3 – स्मृति मंधाना : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बांए हाथ की स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाली तीसरी भारतीय बैटर हैं. मंधाना इस लिस्ट में मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के बाद आती हैं.

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana Photograph: (ANI)

स्मृति मंधाना ने अब तक आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 2014 से लेकर 2024 तक कुल 25 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 65 चौके लगाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 25 पारियों में 4 अर्धशतकों की मदद से 524 रन बनाए हैं. 

ये भी पढ़ें : UAE ने रचा इतिहास, सिर्फ 5 बॉल में 2 मिनट के अंदर लक्ष्य हासिल कर बनाया महारिकॉर्ड

इन 3 भारतीय बैटर्स ने लगाए हैं टी20 महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके, जानिए टॉप पर किसका कब्जा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close