Sport : टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 3 खिलाड़ी, इंग्लैंड के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर फ्लॉप होने की मिल सकती है सजा #INA

Team India : भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ महीनों में 3 टी20 सीरीज खेली हैं. आईपीएल 2026 के बाद श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का टी20 कप्तान बनाया गया. सूर्यकुमार यादव की टीम से छुट्टी हुई और अय्यर ने गौतम गंभीर के साथ मिलकर टीम इंडिया की कमान संभाली. उनकी शुरुआत काफी ज्यादा खराब रही और आयरलैंड ने 2 मैचों की टी20 सीरीज में भारत को 2-0 हराया. ऐसा पहली बार हुआ जब भारत को आयरलैंड ने कोई मैच या सीरीज में हराया हो. इसके बाद इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी इंडियन क्रिकेट टीम 4-0 से हार गई.
टीम इंडिया लगातार दो सीरीज में फ्लॉप रहने के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर आई. जिम्बाब्वे में भारत को 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने का मौका मिला. इस सीरीज में आखिरकार श्रेयस अय्यर को बतौर कप्तान पहली जीत मिली. इस सीरीज को कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर ने 3-0 से जीत लिया. उनका साथ कोच के रूप में वीवीएस लक्ष्मण ने दिया. वहीं इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और मयंक यादव जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.
𝗪.𝗜.𝗡.𝗡.𝗘.𝗥.𝗦 🏆
A dominant performance from #TeamIndia as we clinch a 3️⃣-0️⃣ clean sweep over Zimbabwe 👏👏 pic.twitter.com/qb9tc3mI6t
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
इसके साथ ही आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे पर कई खिलाड़ी ऐसे भी टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल थे, जिन्होंने खराब प्रदर्शन किया. उनके फ्लॉप शो का भुगतान कई मुकाबलों में टीम इंडिया को हार के साथ उठना पड़ा था. आज हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका इन दौरों पर खराब प्रदर्शन रहा है. इस निराशाजनक प्रदर्शन के चलते अब टीम इंडिया से उनकी छुट्टी हो सकती है. उनको भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. ये खिलाड़ी कौन है, आइए जानते हैं.
1 – अशोक शर्मा : भारतीय क्रिकेट टीम में राजस्थान के जयपुर के पास स्थित रामपुरा गांव के रहने वाले 24 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को जिम्बाब्वे दौरे के लिए मौका दिया गया था. अशोक जिम्बाब्वे दौरे पर इस मौके का फायदा उठाने से पूरी तरह चूक गए. उन्होंने इस दौरे पर कुल 2 मुकाबले खेले और उनको सिर्फ 1 विकेट ही हासिल हुआ. पहले मैच में अशोक शर्मा ने 4 ओवर में 29 रन खर्च किए. तीसरे टी20 में 4 ओवर में 20 रन खर्च किए और 1 विकेट हासिल किया. अब इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अशोक शर्मा की आने वाली टी20 सीरीज से टीम इंडिया के स्क्वाड से छुट्टी हो सकती है.
Nothing beats the feeling of first international wicket 🥹
Ashok Sharma with a picture-perfect delivery . open his account 💙
Updates ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/EvIYqQCpCm
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
2 – रवि बिश्नोई : टीम इंडिया में आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे पर शामिल राजस्थान के जोधपुर जिले के बिरामी गांव के रहने वाले रवि बिश्नोई की भी खराब प्रदर्शन के चलते छुट्टी हो सकती है. इंग्लैंड सीरीज के दूसरे मुकाबले में 4 ओवर में 60 रन बिश्नोई ने लुटाए थे. जिम्बाब्वे सीरीज में 3 मैचों में कुल 12 ओर डाले और 72 रन लुटा डाले. इस दौरान उन्हें सिर्फ 3 विकेट मिले. उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है. ऐसे में उनकी भी भारत के टी20 स्क्वाड से छुट्टी हो सकती है.
Ravi Bishnoi gets in on the act 💥
Zimbabwe are 4 down now 👊
Updates ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/Fv31dkAQMf
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
3 – शिवम दुबे : मुंबई के स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी है, लेकिन वो पिछले कुछ समय से टीम के लिए बल्ले और बॉल दोनों से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे दौरे पर सिर्फ 6 रन बनाए. ऐसे में उनकी जगह पर भी खतरा मंडरा रहा है. बीसीसीआई उनकी जगह पर एक बार फिर विचार कर सकती है, क्योंकि डोमेस्टिक क्रिकेट में कई अच्छे पेस ऑलराउंडर भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें : अभिषेक शर्मा के फेलियर के लिए वैभव सूर्यवंशी जिम्मेदार? सहवाग के अटपटे बयान से मचा बवाल, लिया यशस्वी जायसवाल का नाम
टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 3 खिलाड़ी, इंग्लैंड के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर फ्लॉप होने की मिल सकती है सजा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,