Sport : ये हैं वो 3 भारतीय बल्लेबाज, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए हैं सबसे ज्यादा वनडे रन #INA

Most ODI Runs Against Australia: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी सप्ताह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है. इस दौरे की शुरुआत 19 सितंबर से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से होगी. मगर, क्या आपको मालूम है कि कंगारू टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन से हैं? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको भारत के उन 3 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाए हैं.
सचिन तेंदुलकर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है. सचिन ने 1991 से 2012 तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 वनडे मैच खेले, जिसमें 44.59 के औसत से 3077 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 84.71 का रहा. जहां, उनके बल्ले से 9 शतक और 15 अर्धशतक निकले हैं. सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 330 चौके और 35 छक्के भी लगाए हैं. वह महज 2 बार ही शून्य पर आउट हुए.
विराट कोहली
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है. विराट कोहली ने 50 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 48 पारियों में उन्होंने 54.47 के औसत और 93.69 की स्ट्राइक रेट से 2451 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट के बल्ले से 8 शतक और 15 अर्धशतक आए हैं. ऑस्ट्रेलिया के सामने विराट 2 बार वनडे क्रिकेट में डक पर आउट हुए हैं. विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 212 चौके और 25 छक्के लगाए. हैं.
रोहित शर्मा
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है. हिटमैन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 46 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 57.31 के औसत और 96 की स्ट्राइक रेट से 2407 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है. हिटमैन ने कंगारुओं के खिलाफ 88 छक्के लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: लंदन से दिल्ली पहुंचे विराट कोहली, ब्लैक शर्ट में किलर लुक हुआ वायरल, वीडियो आया सामने
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज सीरीज के बाद कब और किसके खिलाफ टीम इंडिया खेलेगी अगला मैच, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
ये हैं वो 3 भारतीय बल्लेबाज, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए हैं सबसे ज्यादा वनडे रन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












