Sport : ये हैं भारत के लिए 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 4 भारतीय, लिस्ट में 5वें बनेंगे रोहित शर्मा #INA

Most International Matches For Indian: भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. जहां, दोनों टीमों के बीच 19 अक्टूबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज में रोहित शर्मा जैसे ही पहला मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे, तो वह एक माइलस्टोन हासिल कर लेंगे. ये उनके इंटरनेशनल करियर का 500वां मुकाबला होगा. रोहित से पहले भारत के लिए 4 खिलाड़ियों ने इतने मैच खेले हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं.

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर भारत के लिए ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे अधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाले क्रिकेटर हैं. सचिन ने 1989 से 2013 तक भारत के लिए 664 मुकाबले खेले, जिसमें 48.52 के औसत से 34357 रन बनाए. इस दौरान रोहित ने 100 शतक लगाए. इसके साथ ही सचिन ने 200 इंटरनेशनल विकेट भी लिए.

विराट कोहली

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारतीय क्रिकेटर्स की लिस्ट में दूसरे पायदान पर विराट कोहली का नाम है. रन मशीन के नाम से मशहूर विराट ने 2008 से अब तक 550 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 52.27 के औसत से 27599 रन बनाए हैं. विराट के बल्ले से 82 इंटरनेशनल शतक निकल चुके हैं. विराट, फिलहाल भारत के लिए 500 से अधिक मैच खेलने वाले एकमात्र एक्टिव प्लेयर हैं.

एमएस धोनी

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम है. धोनी ने 2004 से 2019 तक भारत के लिए 535 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44.74 के औसत से 17092 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 15 शतक निकले.

राहुल द्रविड़

पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है. द्रविड़ ने 1996 से 2012 तक भारत के लिए 504 मैच खेले, जिसमें 45.57 के औसत से 24064 रन बनाए. इस दौरान द्रविड़ के बल्ले से 48 शतक देखने को मिले.

रोहित शर्मा भी होंगे एलीट लिस्ट में शामिल

रविवार, 19 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में पहला वनडे मैच खेला जाने वाला है. ये रोहित का 500वां इंटरनेशनल मैच होगा. ऐसे में मैदान पर उतरते ही रोहित का नाम भारत के लिए 500 मैच खेलने वाले क्रिकेटर्स की एलीट लिस्ट में शामिल हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: कितनी है विराट कोहली के गुरुग्राम वाले घर की कीमत? जिसे अपने भाई के कर दिया है नाम

ये हैं भारत के लिए 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 4 भारतीय, लिस्ट में 5वें बनेंगे रोहित शर्मा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button