Sport : ये हैं लिस्ट ए में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, टॉप-5 में शामिल हैं रोहित और विराट #INA

Most List A runs For India: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर्स विराट कोहली और रोहित शर्मा लंबे वक्त बाद लिस्ट ए क्रिकेट में खेलते नजर आने वाले हैं. दोनों ही खिलाड़ी 24 दिसंबर को एक्शन में नजर आएंगे, जहां विराट दिल्ली और रोहित मुंबई का प्रतिनिधित्व करंगे. विराट कोहली 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेलने वाले हैं, वहीं रोहित 7 सालों के बाद इस घरेलू टूर्नामेंट में खेलने वाले हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि भारत के लिए लिस्ट ए में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन से हैं? 

सचिन तेंदुलकर – 21999 रन (538 पारी)

इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर का नाम नंबर-1 पर आता है. मास्टर-ब्लास्टर ने लिस्ट में 551 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 45.54 के औसत से 219999 रन बनाए. इस दौरान तेंदुलकर ने 60 शतक और 114 अर्धशतक लगाए.

विराट कोहली – 15999 रन (329 पारी)

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है. विराट कोहली ने 342 लिस्ट ए मैच खेले, जिसमें उन्होंने 57.34 के औसत और 93.67 की स्ट्राइक रेट से 15999 रन बनाए हैं. विराट ने लिस्ट ए क्रिकेट में 57 शतक और 84 अर्धशतक लगाए हैं.

सौरव गांगुली – 15622 रन (421 पारी)

भारत के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर सौरव गांगुली का नाम आता है. दादा ने भारत के लिए 437 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 41.32 के औसत से 15622 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 31 शतक और 97 अर्धशतक लगाए हैं.

रोहित शर्मा – 13758 रन (338 पारी)

इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम चौथे नंबर पर आता है. रोहित ने भारत के लिए अब तक 350 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 46.95 के औसत से 13758 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 36 शतक और 74 अर्धशतक लगाए हैं.

शिखर धवन – 12074 रन (298 पारी)

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर शिखर धवन का नाम आता है. उन्होंने लिस्ट ए में 302 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 43.90 के औसत से 12074 रन बनाए हैं. इस दौरान धवन ने 30 शतक और 67 अर्धशतक लगाए हैं.

ये भी पढ़ें: Virat Kohli: बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेलेंगे विराट कोहली, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला?

ये हैं लिस्ट ए में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, टॉप-5 में शामिल हैं रोहित और विराट




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button