Sport : ये हैं पिंक बॉल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, नंबर-1 पर है मिचेल स्टॉर्क #INA

Most Wickets in Pink Ball Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा. यह डे-नाइट टेस्ट मैच होगा. डे-नाइट टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला जाता है, इसलिए इसे पिंक बॉल टेस्ट भी कहते हैं. बता दें कि पिंक बॉल टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों का दबदबा रहा है. तो चलिए पिंक बॉल टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में जानते हैं.

मिचेल स्टॉर्क (Mitchell Starc)

पिंक बॉल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क के नाम है. मिचेल स्टॉर्क अब तक 14 पिंक बॉल टेस्ट मैच खेले हैं. इस डे-नाइट टेस्ट मैच में स्टॉर्क ने 17.08 की औसत से कुल 81 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया दिग्गज गेंदबाज की इकॉनामी रेट सिर्फ 3.07 रही है. स्टॉर्क पिंक बॉल टेस्ट में 5 बार 5 विकेट हॉल भी ले चुके हैं.

पैट कमिंस (Pat Cummins)

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पिंक बॉल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. पैट कमिंस ने अब तक 9 पिंक बॉल टेस्ट मैचों में कुल 43 विकेट अपने नाम किए हैं. इन आंकड़ो से ये साफ हो रहा है कि मिचेल स्टॉर्क के आसपास भी कोई नहीं है.

नाथन लायन (Nathan Lyon)

ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लायन इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं. नाथन लायन ने अपने करियर में 13 पिंक बॉल टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान कुल 43 विकेट अपने नाम किए हैं.

यह भी पढ़ें:  IND vs SA: दूसरे वनडे में दर्शकों को मुफ्त में मिलेगी ये चीज, रायपुर स्टेडियम में इन्हें फ्री में मिलेगी एंट्री

जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood)

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड डे-नाइट टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर हैं. जोश हेजलुड ने 9 पिंक बॉल टेस्ट मैच खेलते हुए कुल 40 विकेट चटकाए हैं.

जेम्स एंडरसन (James Anderson)

इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पांचने नंबर पर हैं. जेम्स एंडरसन अपने करियर में कुल 6 पिंक बॉल टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान एंडरसन ने कुल 24 विकेट अपने नाम किए हैं. इन आंकड़ो से ये साफ हो रहा है कि मिचेल स्टॉर्क के आसपास भी कोई नहीं है.

यह भी पढ़ें:  ये हैं रायपुर में सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, नंबर-1 पर हैं रोहित शर्मा

ये हैं पिंक बॉल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, नंबर-1 पर है मिचेल स्टॉर्क




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button