Sport : 22 साल के इस खिलाड़ी के पास है ऑरेन्ज कैप, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम? #INA

IPL 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. एक ओर बल्लेबाज जमकर छक्के-चौके बरसा रहे हैं और लगभग हर मैच में 200+ स्कोर बन रहा है, तो वहीं दूसरी ओर गेंदबाज भी आक्रामक गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं. ऐसे में हर मैच में ही ऑरेन्ज कैप का हकदार बदल रहा है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि मौजूदा समय में ऑरेन्ज कैप किसके सिर पर सजी हुई है और पर्पल कैप किसके पास है?
पांचवें नंबर पर हैं कूपर कोनोली
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर कूपर कोनोली का नाम है. पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे कूपर ने इस सीजन 2 मैच खेले हैं, जिसमें 163.64 की स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए हैं. उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए हैं.
चौथे नंबर पर हैं देवदत्त पडिक्कल
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल. चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मैच में पडिक्कल ने 50 रन बनाए थे. इस सीजन उन्होंने 2 मैचों में अब तक 55.50 के औसत और 201.82 की स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाए हैं.
तीसरे नंबर पर हैं रोहित शर्मा
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं. हिटमैन ने अ ब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें 56.50 के औसत और 176.56 की स्ट्राइक रेट से 113 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 11 चौके लगाए हैं और 7 छक्के लगाए हैं.
दूसरे नंबर पर हैं हेनरिक क्लासेन
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हेनरिक क्लासेन हैं. क्लासेन ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 147.96 की स्ट्राइक रेट और 48.33 के औसत से 145 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के लगाए हैं.
Presenting the 🔝5️⃣ run scorers after an exhilarating opening week 🙌
The impressive Sameer Rizvi leads the race 👏#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/iXLMjA3kiV
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2026
समीर रिजवी के पास है ऑरेन्ज कैप
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं 22 साल के समीर रिजवी. दिल्ली कैपिटल्स के इस युवा खिलाड़ी ने इस सीजन तहलका मचा रखा है. उन्होंने 163.27 की स्ट्राइक रेट से 160 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 11 छक्के निकले. रिजवी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की थी और 51 गेंदों पर 90 रन की पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें: ‘उन्होंने पिछले साल भी ऐसा ही किया था…’, CSK को हराने के बाद ये क्या बोल गए रजत पाटीदार, वायरल हुआ बयान
22 साल के इस खिलाड़ी के पास है ऑरेन्ज कैप, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








