Sport : इस बॉलीवुड कपल ने खरीदा RCB के पुराने मालिक विजय माल्या का बंगला, 73 करोड़ थी कीमत #INA

IPL 2025 में जब से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली ट्रॉफी जीती है, तभी से फ्रेंचाइजी के पुराने मालिक विजय माल्या का नाम एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. माल्या एक वक्त पर आरसीबी के मालिक हुआ करते थे, लेकिन फिर करोड़ों रुपये का गमन कर वह विदेश भाग गए और सालों से वहीं सैटल हैं. इस बीच उनकी कई संपत्ति बिकीं. आज इस आर्टिकल में हम आपको विजय माल्या के गोवा वाले बंगले के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें अब एक बॉलीवुड कपल अपनी फैमिली के साथ रहता है.
बॉलीवुड कपल ने 73 करोड़ में खरीदा विजय माल्या का बंगला
कभी विजय माल्या की लग्जरी लाइफस्टाइल और लैविश पार्टियों के लिए जाना जाने वाला गोवा का ‘किंगफिशर विला’ 2017 में बॉलीवुड कपल ने खरीद लिया. ये कपल कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता सचिन जोशी और उनकी पत्नी उर्वशी शर्मा हैं. अब किंग्स मेंशन नाम से मशहूर कैंडोलिम के तट पर स्थित इस आलीशान घर को नई पहचान मिली है, लेकिन इसके साथ ही इसके नाटकीय इतिहास और सिनेमाई कनेक्शन भी जुड़े हुए हैं.
यूनाइटेड ब्रुअरीज होल्डिंग्स के स्वामित्व वाली इस संपत्ति को SBI के नेतृत्व में बैंकों के एक संघ ने माल्या से बकाया वसूलने के लिए जब्त कर लिया था. 3 असफल नीलामी के बाद 2017 में चौथे ऑक्शन में सचिन जोशी ने 73.01 करोड़ रुपये में खरीदा.
2016 में भारत से फरार हो गए विजय माल्या
‘किंग ऑफ गुड टाइम्स’ के नाम से फेमस विजय माल्या भारत के कारोबारी पन्नों में जितने मशहूर थे, उतने ही मशहूर वह पेज 3 पार्टीज में भी थे. लेकिन, IDBI बैंक से जुड़े कथित 900 करोड़ के लोन डिफॉल्ट और भी कई मामलों के सामने आने के बाद उनका अच्छा वक्त हाथ से निकलने लगा. 2016 में जब भारतीय एजेंसियों ने उन पर शिकंजा कसा, तो माल्या बिना किसी की जानकारी के यूनाइटेड किंगडम भाग गए थे.
RCB की जीत पर किया पोस्ट
IPL 2025 में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ट्रॉफी उठाई, तो फ्रेंचाइजी के पूर्व मालिक विजय माल्या ने भी टीम को बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किए, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है बल्कि वह कई बार आरसीबी के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जिसके लिए कई बार उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है.
ये भी पढ़ें: Unique Cricket Record: ये होनहार भारतीय क्रिकेटर ODI में कभी नहीं हुआ जीरो पर OUT, खेले 79 इंटरनेशनल मैच
इस बॉलीवुड कपल ने खरीदा RCB के पुराने मालिक विजय माल्या का बंगला, 73 करोड़ थी कीमत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












