Sport : इंग्लैंड के इस खतरनाक बल्लेबाज ने रचा इतिहास, वो कर दिखाया जो कोई नहीं कर पाया #INA


Joe Root: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वो कर दिखाया है, जो आज तक कोई नहीं कर पाया है. उन्होंने इंग्लैंड के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड़ अपने नाम कर लिया है. ये रिकॉर्ड उन्होंने बीते शनिवार को बनाया, जब वो श्रीलंका में इंग्लैंड की ओर से उनके खिलाफ दूसरा वनडे मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे. उन्होंने बल्ले के साथ रन बनाए और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
जो रूट ने जीत में दिया अहम योगदान
कोलंबो में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बनाए. इंग्लैंड ने जीत के लिए मिले 220 रनों के लक्ष्य को 46.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली. इस जीत में जो रूट ने इंग्लैंड के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
Just another day of timing and touch for Joe Root as he scores 75 from 90 against Sri Lanka 🎨
.
[Cricket, Joe Root, England vs Sri Lanka, ODI, Batting] pic.twitter.com/keAZwBgfWw
.— FanCode (@FanCode) January 24, 2026
रूट ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी
रूट ने टीम के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 90 बॉल में 5 चौकों की मदद से 75 रन बनाए. उनको इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया. अब जो रूट इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
रूट ने इस दिग्गज को छोड़ा पीछे
इसके साथ ही जो रूट ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम रूट से पहले इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने का रिकर्ड दर्ज था. पीटरसन के नाम 26 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दर्ज हैं, जबकि जो रूट अब 27 बार इंग्लैंड के प्लेयर ऑफ द मैच जीत चुके हैं.
MOST PLAYER OF THE MATCH FOR ENGLAND IN INT’L CRICKET HISTORY:
Joe Root – 27*.
Kevin Pieterson – 26.
– Joe Root now has the Most in History! 🙇♂️ pic.twitter.com/3UAsweSyBF
— Tanuj (@ImTanujSingh) January 24, 2026
ये भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम की एंट्री, बांग्लादेश हुआ बाहर
इंग्लैंड के इस खतरनाक बल्लेबाज ने रचा इतिहास, वो कर दिखाया जो कोई नहीं कर पाया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











