Sport : U-19 World Cup 2026: टीम इंडिया के साथ यूएसए की ओर से खेले 11 भारतीय मूल के प्लेयर, मैदान पर दिखा गजब नजारा #INA

U-19 World Cup 2026: जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आज यानी 15 जनवरी से अंडर-19 विश्व कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है. भारत और यूएसए की अंडर-19 टीमों के बीच पहला मैच आज बुलावायो में खेला गया. इस मैच भारत की कप्तानी आयुष म्हात्रे कर रहे हैं. टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी एक स्टार खिलाड़ी के तौर पर शामिल हैं. आज के इस मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने सभी भारतीय क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया.
यूएसए की प्लेइंग इलेवन में 11 भारतीय नाम
दरअसल, जब भारतीय कप्तान आयुष ने टॉस जीता तो उन्होंने यूएसए के कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. इसके बाद जब अमेरिका की प्लेइंग-11 जब सामने आई तो उसने सभी को हैरान कर दिया. यूएसए के कप्तान ही नहीं बल्कि प्लेइंग-11 में शामिल सभी 11 खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं. ये देखने के बाद सभी क्रिकेट फैंस हैरान रह गए.
USA PLAYING 11 vs INDIA IN U19 WORLD CUP 😄 pic.twitter.com/d0aYmSlaZ1
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 15, 2026
सोशल मीडिया पर फैंस हुए हैरान
यूएसए की प्लेइंग-11 में अमेरिकी मूल का कोई भी खिलाड़ी नहीं है. इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे इंडिया-ए और इंडिया-बी का मुकाबला चल रहा है. क्योंकि यूएसए की ओर से मैदान पर उतरने वाले सभी 11 खिलाड़ी भारतीय नाम के थे. भारत में जिस तरह के नाम होते हैं. यूएसए के खिलाड़ियों के नाम भी बिल्कुल वैसे ही हैं. क्योंकि वो सभी 11 खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं.
USA PLAYING 11 vs INDIA IN U19 WORLD CUP 😄
सारे के सारे भारतीय मूल के हैं। pic.twitter.com/S839a2Baec
— सुधाकर सिंह राजपूत (@07VSR) January 15, 2026
पुणे से तालुख रखते हैं अमेरिका के कप्तान
अमेरिका की कप्तानी कर रहे उत्कर्ष श्रीवास्तव का जन्म पुणे में हुआ था. टीम में साहिल गर्ग और और अमरिंदर गिल सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले हैं. विकेटकीपर/बल्लेबाज का नाम अर्जुन महेश है. ऋषभ शिम्पी तेज गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे.
अमेरिका की प्लेइंग-11 : साहिल गर्ग, अमरिंदर गिल, अर्जुन महेश (विकेटकीपर), उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), ऋत्विक अप्पिडी, अदनीत झांब, अमोघ अरेपल्ली, नीतीश सुदिनी, सबरीश प्रसाद, अदित कप्पा, ऋषभ शिम्पी.
The future is NOW! 🇮🇳
Team India win the toss and elect . field first in the inaugural match of the ICC Men’s U19 World Cup! 👏
Come on, Team India! 💙#ICCMensU19WC | #INDvUSA 👉 LIVE NOW ➡️ https://t.co/RdmIHbr8CB pic.twitter.com/EoX7Zkz7Zm
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 15, 2026
इस समय मैच यूएसए की टीम 107 रनों पर ऑलआउट हो गई है.
ये खबर भी पढ़ें : T20 World Cup 2026 से पहले दिग्गज का बड़ा बयान, जानिए किस भारतीय खिलाड़ी पर लगाया दांव
U-19 World Cup 2026: टीम इंडिया के साथ यूएसए की ओर से खेले 11 भारतीय मूल के प्लेयर, मैदान पर दिखा गजब नजारा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











