Sport : यूएई ने T20 World Cup 2026 के लिए स्क्वाड का किया ऐलान, जानिए कौन बना टीम का कप्तान? #INA

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाली है. उससे ठीक 8 दिन पहले यूएई (UAE) ने अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. टीम के स्टार बैटर मुहम्मद वसीम अगले महीने शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 मेंबर वाली टीम को लीड करेंगे. उनकी कप्तानी में टीम टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए यूएई का स्क्वाड
टीम: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, आर्यांश शर्मा, ध्रुव पराशर, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मयंक कुमार, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, रोहिद खान, सोहैब खान, सिमरनजीत सिंह.
Muhammad Waseem is set . lead the UAE in their third Men’s #T20WorldCup campaign next month 👊
More 👇https://t.co/103Uwjnuj1
— ICC (@ICC) January 30, 2026
यूएई का कोचिंग स्टाफ मजबूत
भारत के पूर्व क्रिकेटर लालचंद राजपूत यूएई के हेड कोच हैं, जबकि कोचिंग स्टाफ में पाकिस्तान के पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी यासिर अराफात शामिल हैं, जो फास्ट बॉलिंग कोच होंगे. जिम्बाब्वे के स्टेनली चियोजा टूर्नामेंट के लिए टीम के फील्डिंग कोच होंगे. ऐसे में यूएई की टीम वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी.
डी- ग्रुप में शामिल है यूएई
टी20 वर्ल्ड कप में जाने से पहले यूएई दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए आयरलैंड का सामना कर रही है. वो नेपाल (3 फरवरी) और इटली (6 फरवरी) के खिलाफ दो वार्म-अप मैच खेलेंगे. इसके बाद 10 फरवरी को चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना कैंपेन शुरू करेंगे. उनको न्यूजीलैंड, कनाडा, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के साथ ग्रुप डी में रखा गया है.
यूएई के मैचों का शेड्यूल
10 फरवरी – यूएई बनाम न्यूजीलैंड, चेन्नई
13 फरवरी – यूएई बनाम कनाडा, दिल्ली
16 फरवरी – यूएई बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली
18 फरवरी – यूएई बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: यूएसए ने किया टीम का ऐलान, इस भारतीय मूल के खिलाड़ी को बनाया कप्तान
यूएई ने T20 World Cup 2026 के लिए स्क्वाड का किया ऐलान, जानिए कौन बना टीम का कप्तान?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











