Sport : Under 19 Team India Announced: अंडर-19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह, जानिए किसे मिली कप्तानी? #INA

Under 19 Team India Announced: 12 दिसंबर से अंडर-19 एशिया कप 2025 की शुरुआत होने वाली है. इस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने भारत की युवा टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी सहित एक से बढ़कर एक धुरंधर बल्लेबाजों को शामिल किया गया है. तो आइए बताते हैं कि टीम की कमान कौन संभालेगा और किन-किन खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया गया है.
कौन करेगा अंडर-19 टीम की कप्तानी?
जूनियर क्रिकेट कमेटी ने 12 दिसंबर से दुबई में होने वाले अपकमिंग ACC पुरुष अंडर19 एशिया कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम का चयन कर लिया है. स्क्वाड में वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा सहित कई विस्फोटक खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं, टीम की कमान एक बार फिर आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है. विहान टीम के उपकप्तान होंगे. एक बार फिर सभी की नजरें, वैभव पर टिकी होंगी और उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी.
एशिया कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह*, उधव मोहन, आरोन जॉर्ज.
स्टैंडबाय खिलाड़ी: राहुल कुमार, हेमचुदेशन जे, बी.के. किशोर, आदित्य रावत
🚨 NEWS 🚨
India’s U19 Squad for ACC Men’s U19 Asia Cup announced.
The Junior Cricket Committee has picked the India U19 squad for the upcoming ACC Men’s U19 Asia Cup . take place in Dubai from 12th December.
Details 🔽 https://t.co/NQS4ihS8hn
— BCCI (@BCCI) November 28, 2025
2 ग्रुप में बंटी हैं 8 टीमें
ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, क्वालीफायर 1, क्वालीफायर 3
ग्रुप बी: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, क्वालीफायर 2
12 दिसंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
12 दिसंबर से अंडर-19 एशिया कप 2025 की शुरुआत होगी. वहीं, 15 दिसंबर को टूर्नामेंट का सबसे हाईवोल्टेज मैच यानि भारत बनाम पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर वाला मुकाबला खेला गया.
ये भी पढ़ें: PAK vs SL: पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, अब 6 गेंद पर 10 रन नहीं बना पाया, श्रीलंका से हारा मैच
Under 19 Team India Announced: अंडर-19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह, जानिए किसे मिली कप्तानी?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












