Sport : UP Warriorz vs RCB: दीप्ति शर्मा और मैग लैनिंग ने बचाया यूपी वॉरियर्स की लाज, बेंगलुरु को मिला 144 रनों का लक्ष्य #INA

UP Warriorz vs RCB WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच महिला प्रीमियर लीग 2026 का 18वां मैच बडोदरा में खेला जा रहा है. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स की टीम ने 8 विकेट पर 143 रन बनाए हैं. यूपी वॉरियर्स के लिए दीप्ति शर्मा सबसे ज्यादा 55 रन बनाईं. वहीं आरसीबी के लिए नादिन डी क्लार्क ने 4 विकेट चटकाए.

यूपी वॉरियर्स की शानदार रही थी शुरुआत

यूपी वॉरियर्स के लिए कप्तान मेग लैनिंग और दीप्ति शर्मा ओपनिंग करने उतरी थीं. दोनों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाईं. मेग लैनिंग और दीप्ति शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 8.1 ओवरों में 74 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर मेग लैनिंग को नादिन डी क्लार्क ने पवेलियन भेजा.

मैग लैनिंग बनाईं 41 रन

मैग लैनिंग 30 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेलकर आउट हुईं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका और एक छक्का निकला. वहीं एमी जोन्स सिर्फ 2 रन बनाकर चलती बनीं. इसके बाद हरलीन देयोल को ग्रेस हैरिस ने अपना शिकार बनाया. हरलीन देयोल 14 गेंद पर 14 रन बनाकर चलती बनीं. 

दीप्ति शर्मा ने लगाया अर्धशतक

क्लो ट्राइटन के रूप में यूपी वॉरियर्स ने चौथा विकेट गंवाया. क्लो ट्राइटन को भी  ग्रेस हैरिस ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. क्लो ट्राइटन 6 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद एक शानदार पारी खेलकर दीप्ति शर्मा आउट हुईं. वो 43 गेंद पर 55 रन बनाईं. इसके अलावा सिमरन शेख ने 10 रनों का योगदान दिया. इस तरह यूपी की टीम 8 विकेट पर 143 रन बनाने में कामयाब रहीं. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

यूपी वॉरियर्स की प्लेइंग 11: मेग लैनिंग (कप्तान), सिमरन शेख, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, क्लो ट्राइटन, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़.

आरसीबी की प्लेइंग 11: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, पूजा वस्त्राकर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल.

यह भी पढ़ें:  IND vs PAK: इस दिन भारत और पाकिस्तान की होगी भिड़ंत, नोट कर लीजिए तारीख और समय

UP Warriorz vs RCB: दीप्ति शर्मा और मैग लैनिंग ने बचाया यूपी वॉरियर्स की लाज, बेंगलुरु को मिला 144 रनों का लक्ष्य




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button