Sport : वैभव सूर्यवंशी बने टीम इंडिया में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे #INA

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में जगह बना ली है. वो भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 15 साल की उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाई है. इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदलुकर को पीछे छोड़ दिया है, जिनको टीम इंडिया में 16 साल की उम्र में शामिल किया गया था. वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है.

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में किया गया शामिल

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने का ऐलान बीसीसीआई के सेकेटरी देवजीत सैकिया ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ मिलकर किया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वो टीम इंडिया में एक नए खिलाड़ी को जगह देने जा रहे हैं और वो वैभव सूर्यवंशी है. वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 टूर के अलावा 2026 में होने वाले एशियन गेम्स की टीम में भी शामिल किया गया है. 

वैभव सूर्यवंशी को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन करने का इनाम मिला है. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए रनों का अंबार लगा दिया और आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. इसके साथ ही आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 5 बड़े अवार्ड भी मिले, जिसके बाद से उनका टीम इंडिया में चयन पक्का माना जा रहा था.

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन 

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 1 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ 776 रन बनाए. वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल करने वाली खिलाड़ी बने. वहीं उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवार्ड भी हासिल किया. वैभव सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने. वो अब तक आईपीएल के इतिहास में 23 मैचों में 2 शतक और 6 अर्धशतकों के साथ 1028 रन बना चुके हैं. उनके नाम 81 चौके और 96 छक्के भी दर्ज हैं. 

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण जक्रवर्ति, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

एशियन गेम्स के लिए भारत का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण जक्रवर्ति, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

ये भी पढ़ें : विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कौन होगा भारत का नंबर-4? ये 3 बल्लेबाजों के नाम पर हो रही है चर्चा

वैभव सूर्यवंशी बने टीम इंडिया में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close