Sport : वैभव सूर्यवंशी हुए फ्लॉप, ऋतुराज ने लगाई फिफ्टी, टीम इंडिया ने श्रीलंका को दिया 278 रनों का लक्ष्य #INA

IND A VS SL A Inning Update: श्रीलंका की मेजबानी में खेली जा रही ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला मेजबान और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को शुरुआत में एक के बाद एक झटके लगे, लेकिन टीम एफर्ट से भारत ने बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर लगा दिया है, जिसका भारतीय गेंदबाज बचाव करने उतरेंगे. भारतीय पारी में वैभव सूर्यवंशी सस्ते में आउट हो गए, तो वहीं ऋतुराज गायकवाड़ के शतक और कप्तान तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने 278 रनों का लक्ष्य तय किया है. अब देखने वाली बात होगी कि भारतीय गेंदबाज इस टारगेट को डिफेंड कर पाते हैं या फिर मेजबान लंकाई टीम टारगेट को हासिल कर जीत दर्ज करने में सफल होती है.
वैभव सूर्यवंशी सस्ते में हुए आउट
श्रीलंका के साथ खेले जा रहे मैच में पहले बल्लेबाजी उतरी टीम इंडिया की ओर से वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह पारी की शुरुआत करने आए. जहां, वैभव के रूप में भारत को पहला झटका लगा, जो सिर्फ 14 रन बनाकर ही आउट हो गए. फिर प्रभसिमरन सिंह भी 2 रन पर ही आउट हो गए थे. 16 रन के अंदर ही भारत ने अपने 2 विकेट गंवा दिए थे. तीसरा विकेट प्रियांश आर्या 32 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे.
Captain and Vice-captain leading from the front 👏
A brilliant partnership of 1️⃣5️⃣0️⃣ runs by Tilak Varma and centurion Ruturaj Gaikwad 🤝
India A 225/5 with 5 overs left.
Updates ▶️ https://t.co/nwKDTkg1ZY#TriNationSeries | #SLAvINDA pic.twitter.com/kHYadRm5GI
— BCCI (@BCCI) June 9, 2026
ऋतुराज और तिलक की पार्टनरशिप ने संभाली पारी
शुरुआती 3 विकेट गिरने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला और स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया. दोनों के बीच 150 (185) रनों की पार्टनरशिप हुई. गायकवाड ने शतक लगाया और 101 रन बनाकर आउट हुए. फिर तिलक वर्मा भी 60 रन बनाकर आउट हो गए. मगर, इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर टीम इंडिया के स्कोर को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया.
भारत ने श्रीलंका को दिया 278 रनों का लक्ष्य
Innings Break!
India A put up a strong total of 277/6 after 50 overs 👏
Vice-captain Ruturaj Gaikwad’s 1️⃣0️⃣1️⃣(114) and Captain Tilak Varma’s 6️⃣0️⃣(97) led the charge 🔝
Scorecard ▶️ https://t.co/nwKDTkg1ZY#TriNationSeries | #SLAvINDA pic.twitter.com/ceqxYs0XEC
— BCCI (@BCCI) June 9, 2026
ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मगर, भारतीय सलामी बल्लेबाज टीम को अच्छी शुरुआत दिला सके. वैभव सूर्यवंशी 14 और प्रभसिमरन सिंह 2 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद प्रियांश आर्या 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मगर, फिर ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने मिलकर 150 रनों की साझेदारी की और टीम इंडिया के स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया.
ऋतुराज 114 गेंद पर 101 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा 60 रन बनाकर विकेट गंवै बैठे. आयुष बडोनी 24 रन बनाकर आउट हुए. आखिर में सूर्यांश शेडगे 26 रन पर नाबाद लौटे. इस तरह भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बोर्ड पर लगाए हैं.
श्रीलंका की ओर से हुई अच्छी गेंदबाजी
श्रीलंका की ओर से अच्छी गेंदबाजी देखने को मिली. जहां, मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए. चमिका करुणारत्ने, गनुका सनकेत और वानुजा सहन ने 1-1 विकेट चटकाए. इस तरह लंकाई गेंदबाजों ने कुल 6 विकेट चटकाए. अब देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया के गेंदबाज 278 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में सफल होते हैं या फिर मेजबान लंकाई टीम 278 रन बनाकर इस मैच को जीत लेती है.
ये भी पढ़ें: LSG ने जिसे 13 मैचों तक बेंच पर बैठाया, उसने मौका मिलते ही मचाई तबाही, ऑलराउंड प्रदर्शन कर जीता POTM अवॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी हुए फ्लॉप, ऋतुराज ने लगाई फिफ्टी, टीम इंडिया ने श्रीलंका को दिया 278 रनों का लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,