Sport : Vaibhav Suryavanshi: भारत ने गंवाया अपना 9वां विकेट, हेनिल पटेल हुए 6 रन बनाकर आउट #INA

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे फाइनल मैच में टीम इंडिया की हालत खस्ता है. एक के बाद एक विकेट गिरते जा रहे हैं. इसी बीच भारतीय स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी भी 26 रन बनाकर ही विकेट गंवा बैठे. मगर, उनके आउट होने के बाद माहौल गर्मा गया, क्योंकि वैभव जब आउट होकर वापस लौट रहे थे, तो वह गेंदबाज से पंगा लेते दिखे. दोनों के बीच हुई बात सुनाई भले ही ना दे रही हो, लेकिन साफ समझ आ रहा था कि आखिर उनके बीच गर्मा-गर्मी चल रही है.

वैभव सूर्यवंशी ने किया ऐसा इशारा

फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके और सिर्फ 26 रन बनाकर ही आउट हो गए. मगर, आउट होने के बाद एक तरफ गेंदबाज पूरे अग्रेशन के साथ विकेट को सेलिब्रेट कर रहा था. तभी वैभव ने जाते-जाते कुछ ऐसा इशारा किया, जिससे माहौल गर्मा गया.

जी हां, पवेलियन की तरफ लौटते हुए वैभव ने गेंदबाज को अपने जूते की ओर इशारा किया. इसपर सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि वैभव वहां कहना चाह रहे थे कि वह उनके जूते पर लगी धूल के बराबर हैं. हालांकि, दोनों के बीच क्या कहा सुनी हुई, ये तो मैदान पर मौजूद खिलाड़ी या फिर दोनों खिलाड़ी ही जानते होंगे.

वैभव सूर्यवंशी हुए 26 रन बनाकर आउट

पाकिस्तान के दिए 348 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को फाइनल मैच में एक के बाद एक झटके लग रहे हैं. इसी बीच भारतीय स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी भी इस मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके और सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए. वैभव को पाकिस्तान की टीम ने जीवनदान दिया था, जब वह 25 के स्कोर पर थे. लेकिन, वैभव इसका फायदा नहीं उठा सके और महज 26(10) के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे. इस दौरान वैभव ने 1 चौका और 3 छक्के लगाए हैं.

ये भी पढ़ें: IND U19 VS PAK U19: फाइनल में चमका पाकिस्तानी ओपनर, भारत के खिलाफ लगा दिया तूफानी शतक

Vaibhav Suryavanshi: भारत ने गंवाया अपना 9वां विकेट, हेनिल पटेल हुए 6 रन बनाकर आउट




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button