Sport : वैभव सूर्यवंशी ने बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर #INA

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लेते हैं. वैभव ने साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई यूथ ODI सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और सबसे अधिक रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता. इस सीरीज के आखिरी मैच में शतक लगाने का साथ ही वैभव ने इतिहास रच दिया है और वो कारनामा कर दिया है, जो आज तक कोई भी क्रिकेटर नहीं कर सका था.
Vaibhav Suryavanshi बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
स्टार बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi ने तीसरे वनडे मैच में 63 गेंदों का सामना करते हुए शतक लगाया. वह 73 गेंदों पर 127 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 10 छक्के निकले, स्ट्राइक रेट 171.62 का रहा. वहीं, दूसरे मुकाबले में वैभव ने 24 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली थी, जिसमें 10 छक्के और 1 चौका लगाया था. पहले मैच में वह 11 रन बनाकर आउट हो गए थे. सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले वैभव को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया.
On the back of impressive centuries from captain Vaibhav Sooryavanshi and Aaron George, India U19 registered a convincing 2⃣3⃣3⃣-run victory in the 3rd Youth ODI against South Africa 👏
With that, they clean sweep the series 3⃣-0⃣ 🏆 pic.twitter.com/zo3LctigJs
— BCCI (@BCCI) January 7, 2026
शतक लगाने के साथ ही रच दिया इतिहास
साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई यूथ ODI सीरीज के तीसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और शतक ठोका. इसी के साथ वैभव ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है. वह 14 साल की उम्र में 6 अलग-अलग देशों में शतक लगाने वाले भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. वैभव ने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, यूएई, कतर, ऑस्ट्रेलिया और भारत में सेंचुरी बनाई हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वह अंडर-19 वनडे सीरीज में विरोधी टीम का क्लीन स्वीप करने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले ये रिकॉर्ड उन्मुक्त चंद के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर पर 5-0 से वनडे सीरीज में हराया था. वैभव की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से धूल चटाई.
14 साल की उम्र में 8 शतक लगा चुके हैं
आईपीएल में शतक
इंग्लैंड के खिलाफ यूथ वनडे शतक और टेस्ट शतक में शतक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ टेस्ट शतक में शतक
इंडिया ए के लिए राइजिंग एशिया कप में शतक
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक
अंडर 19 एशिया कप में शतक
विजय हजारे ट्रॉफी में शतक
साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे में शतक
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के लिए रविचंद्रन अश्विन ने किया खास पोस्ट, लिखा- ‘ये सब क्या है भाई’
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












