Sport : वैभव सूर्यवंशी का हुआ प्रमोशन, खिलाड़ी से सीधे बने अपनी टीम के वाइस Captain #INA

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा का गुणगान आज पूरी दुनिया कर रही है. उन्होंने बेहद कम उम्र में क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाई. आईपीएल में 35 गेंदों पर शतक जड़ने के बाद उन्होंने यूथ वनडे के इतिहास का सबसे तेज (52 बॉल) शतक जड़ा.
अब ये युवा बल्लेबाज रणजी ट्रॉफी में अपनी टीम बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे. हालांकि इस बार वह केवल खिलाड़ी के तौर पर ही नहीं खेलेंगे. वैभव अब वाइस कैप्टन की भी भूमिका में दिखने वाले हैं.
वैभव सूर्यवंशी बने वाइस कैप्टन
आगामी रणजी सीजन में वैभव सूर्यवंशी बिहार की ओर से अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. वैभव इस टीम के स्टार बैटर होंगे. जिनपर सबकी नजरें रहने वाली हैं. वैभव के कंधों पर अब बड़ी जिम्मेदारी आ गई है. बिहार के 14 वर्षीय क्रिकेटर बिहार के लिए बल्लेबाजी में तो कमाल दिखाएंगे ही, साथ ही टीम के लिए रणनीतियां बनाने में भी अपना योगदान देंगे.
दरअसल बिहार क्रिकेट असोसिएशन ने भारत के सबसे बड़े डोमेस्टिक टूर्नामेंट के लिए अपना स्क्वॉड घोषित कर दिया है. वैभव सूर्यवंशी को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है. 2025-26 रणजी ट्रॉफी में युवा ओपनर वाइस कैप्टन का भी दायित्व संभालने वाले हैं. उन्होंने अब तक बिहार के लिए 5 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं. जिसकी 10 पारियों में उनके बल्ले से 100 रन निकले हैं. 41 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.
ये भी पढ़ें: जडेजा ने तोड़ी 177 रनों की साझेदारी, शतकवीर कैम्पबेल को भेजा पवेलियन, जीत से 7 विकेट दूर भारत
बिहार ने किया टीम का ऐलान
बिहार ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. साकिबुल गनी को टीम का कप्तान बनाया गया है. वहीं वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 15 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी के नए संस्करण का आगाज होने वाला है. बिहार प्लेट ग्रुप में है. उनका पहला मैच 15 अक्टूबर से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ होगा.
यहां देख सकते हैं पोस्ट
📢 Bihar Squad Announced for 1st Two #RanjiTrophy Matches!
🧢 Captain: Sakibul Gani⁰⭐ Vice-Captain: Vaibhav Suryavanshi
A strong mix of youth & experience..⁰Vaibhav’s rise continues after a stellar IPL & U-19 season.. #TeamBihar #BiharCricket #Ranji2025 #VaibhavSuryavansh pic.twitter.com/vk9ScT97UC— Bihar Cricket Association (@BiharCriBoard) October 12, 2025
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी ने भारत के खिलाफ दिखाया ऐसा जज्बा, पूरी दुनिया कर रही है सलाम
वैभव सूर्यवंशी का हुआ प्रमोशन, खिलाड़ी से सीधे बने अपनी टीम के वाइस Captain
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












