Sport : वैभव सूर्यवंशी इतना रन बनाकर भी इस खास लिस्ट से रह गए दूर, जिसकी कम हुई चर्चा वो निकला आगे #INA

Most Fifties in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम कर लिया है. इस सीजन एक पारी में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन से लेकर एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी टूटा. राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप को अपने नाम किया. वैभव ने इस सीजन कई रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा, लेकिन वो एक लिस्ट में पीछे रह गए. हम बात कर रहे हैं आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के बारे में…

आईपीएल में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में टॉप पर रहे साई सुदर्शन

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन टॉप पर मौजूद रहे. वहीं सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर रहे. उन्होंने इस सीजन कुल 17 मैचों की 17 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 722 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं. सुदर्शन 45.12 की औसत और 157.98 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. 

शुभमन गिल दूसरे नंबर पर मौदूद

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं. गिल ने 16 मैच की 16 पारियों में 45.75 की औसत और 163.02 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 732 रन अपने नाम किए और इस सीजन दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. आईपीएल 2026 में शुभमन गिल ने एक शतक और 6 अर्धशतक लगाए. 

तीसरे नंबर पर रहे हेनरिक क्लासेन

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे. क्लासेन ने 15 मैचों की 15 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 624 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकला. उनका हाईस्कोर 69 रहा है. वहीं क्लासेन ने 48.00 की औसत और 160.00 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. 

ईशान किशन भी इस लिस्ट में शामिल

ईशान किशन ने भी आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए खुब धमाल मचाया. ईशान इस सीजन सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे. ईशान ने 15 मैचों की 15 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 602 रन अपने नाम किए. इस दौरान ईशान ने 6 अर्धशतक लगाए. उनका हाईस्कोर 91 रन रहा. उन्होंने 40.13 की औसत और 182.42 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. 

टॉप-5 में मौजूद रहे ध्रुव जुरेल

राजस्थान रॉयल्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल आईपीएल में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में पांचवे नंबर पर मौजूद रहे. उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 36.78 की औसत और 154.65 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 515 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकला. जुरेल का हाईस्कोर 81 रन रहा.

यह भी पढ़ें:  IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच क्या पहली बार खेला जाएगा ODI सीरीज? जानें कैसा है हेड टू हेड रिकार्ड

वैभव सूर्यवंशी इतना रन बनाकर भी इस खास लिस्ट से रह गए दूर, जिसकी कम हुई चर्चा वो निकला आगे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button