Sport : Vaibhav Suryavanshi ने छुए पैर, तो PM मोदी ने पीठ थपथपाकर बढ़ाया हौंसला, देखें मुलाकात के अद्भुत पल #INA

Vaibhav Suryavanshi Meet PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदा समय में 2 दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. इस मौके पर उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर 14 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की. वैभव ने आईपीएल 2025 में डेब्यू किया और इतिहास रचा. प्रधानमंत्री मोदी ने बाद में सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं, जिसमें युवा क्रिकेटर की असाधारण बल्लेबाजी कौशल की सराहना की गई.
प्रधानमंत्री के पैर छूकर वैभव ने लिया आशिर्वाद
बिहार दौरे पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 14 साल के विस्फोटक क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की, जिन्होंने आईपीएल 2025 में अपनी छाप छोड़ी है. राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद सूर्यवंशी अपने घर लौट आए, जिसके बाद अब उनकी मुलाकात पीएम मोदी से हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने बाद में सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं, जिसमें युवा क्रिकेटर की असाधारण बल्लेबाजी कौशल की सराहना की.
At Patna airport, met the young cricketing sensation Vaibhav Suryavanshi and his family. His cricketing skills are being admired all over the nation! My best wishes . him for his future endeavours. pic.twitter.com/pvUrbzdyU6
— Narendra Modi (@narendramodi) May 30, 2025
PM MODI के आधिकारिक एक्स हैंडिल पर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा- पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई. उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं.
IPL 2025 में वैभव ने मचाया धमाल
Vaibhav Suryavanshi की उम्र तब सिर्फ़ 13 साल थी जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन के दौरान 1.1 करोड़ में खरीदा था. उन्होंने 19 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया, जिसमें शार्दुल ठाकुर की पहली ही गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा.
उस पल के बाद से वैभव ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार आगे बढ़ते गए. 7 मैचों में उन्होंने 36 की औसत और 206.55 की शानदार स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए और यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर एक मजबूत ओपनिंग जोड़ी बनाई. इतना ही नहीं गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने 35 गेंदों पर शतक लगाकर आईपीएल में सबसे तेज सेंचुरी बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बने, ये कारनामा इस खिलाड़ी ने 14 साल की उम्र में किया, जो वाकई चौंकाने वाला रहा.
ये भी पढ़ें: ‘IPL से अच्छा कुछ नहीं’, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हुआ आईपीएल का दीवाना, बताया बेस्ट है ये लीग
ये भी पढ़ें: IPL 2025: ‘आज की पार्टी मेरी तरफ से’, ऐसे मनाया फाइनल में पहुंचने का जश्न, RCB ने शेयर किया ड्रेसिंग रूम का वीडियो
Vaibhav Suryavanshi ने छुए पैर, तो PM मोदी ने पीठ थपथपाकर बढ़ाया हौंसला, देखें मुलाकात के अद्भुत पल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












