Sport : वैभव सूर्यवंशी की हुई एंट्री, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान #INA

India Squad Announced : आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी-20 टीम का ऐलान हो चुका है. बीसीसीआई ने इन दो दौरों के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. चुने गए स्क्वाड में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. सबसे बड़ा बदलाव तो कप्तानी को लेकर हुआ है. सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया है और श्रेयस अय्यर को नया टी-20 कैप्टन नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, जिसका सबको इंतजार था, वो खबर भी आ गई है. जी हां, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल कर लिया गया है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको डीटेल में बताते हैं कि कौन-कौन से खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया गया है.
श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के कप्तान
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है. स्क्वाड में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. पिछले काफी वक्त से आ रही रिपोर्ट्स सही साबित हुईं और कप्तानी में बदलाव हो चुका है. जी हां, सूर्यकुमार यादव को टी-20 कप्तानी से हटा दिया गया है और वह अब स्क्वाड का भी हिस्सा नहीं हैं. टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर के रूप में नया टी-20 कैप्टन मिला है. वहीं, तिलक वर्मा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है.
Here’s a look at #TeamIndia’s squad for the Asian Games 2026 in Japan this September 👏#AsianGames pic.twitter.com/euMfmhWEcN
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
वैभव सूर्यवंशी को मिला कॉल-अप
आईपीएल 2026 में अपने नाम का लोहा मनवाकर आ रहे वैभव सूर्यवंशी को भी भारतीय टीम से कॉल-अप मिल गया है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है. बता दें, आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था. उन्होंने 16 मैच खेले थे, जिसमें 230.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक देखने को मिले थे. अब देखने वाली बात होगी कि नीली जर्सी में वैभव को डेब्यू का मौका कब मिलता है और वह कैसा प्रदर्शन करते हैं.
Presenting #TeamIndia’s T20I squads for the tours of England & Ireland 2026 🇮🇳#ENGvIND | #IREvIND pic.twitter.com/f84kSSAIDf
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
एशियन गेम्स के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान
बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी-20 टीम का ऐलान किया है. साथ ही साथ ये भी घोषणा कर दी है कि यही टीम एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेगी. जी हां, एशियन गेम्स में श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के कप्तान होंगे और तिलक वर्मा उनके डिप्टी होंगे. 2 विकेटकीपर-बल्लेबाज चुने गए हैं, जिसमें संजू सैमसन और ईशान किशन को शामिल किया गया है.
Here’s a look at #TeamIndia’s squad for the Asian Games 2026 in Japan this September 👏#AsianGames pic.twitter.com/euMfmhWEcN
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण जक्रवर्ति, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण जक्रवर्ति, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
यहां देखें भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज का शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | वेन्यू | समय |
|---|---|---|---|
| 26 जून 2026 | भारत vs आयरलैंड, पहला T20I | बेलफास्ट | शाम 7:30 बजे (IST) |
| 28 जून 2026 | भारत vs आयरलैंड, दूसरा T20I | बेलफास्ट | शाम 7:30 बजे (IST) |
इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | वेन्यू | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| 1 जुलाई 2026 | पहला T20I | चेस्टर-ले-स्ट्रीट | रात 11:00 बजे |
| 4 जुलाई 2026 | दूसरा T20I | मैनचेस्टर | शाम 7:00 बजे |
| 7 जुलाई 2026 | तीसरा T20I | नॉटिंघम | रात 11:00 बजे |
| 9 जुलाई 2026 | चौथा T20I | ब्रिस्टल | रात 11:00 बजे |
| 11 जुलाई 2026 | पांचवां T20I | साउथैम्प्टन | रात 11:00 बजे |
ये भी पढ़ें: कौन हैं मानव सुथार? जिन्होंने 23 साल की उम्र में IND VS AFG टेस्ट मैच में किया डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी की हुई एंट्री, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,