Sport : वैभव सूर्यवंशी की टीम बनी चैंपियन, ईशान किशन के धमाल के चलते ईस्ट जोन ने जीता दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब #INA

East Zone Won Duleep Trophy 2026 : ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीत लिया है. ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने ट्रॉफी पर कब्जा किया है. वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में दलीप ट्रॉफी के चैंपियन खिलाड़ी बन गए हैं. दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच टक्कर हुई, जहां मैच ड्रॉ होने के बाद भी साउथ जोन को ट्रॉफी गंवानी पड़ गई. ईशान किशन ने मैच के बाद ट्रॉफी उठाई और वैभव सूर्यवंशी समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ जीत का जश्न मनाया.

कैसे मिली ईस्ट जोन को जीत 

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 163 ओवर में 10 विकेट खोकर 708 रन बनाए थे. इसके जवाब में साउथ जोन की टीम पहली पारी में 107.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 336 रनों पर ढेर हो गई है. ईस्ट जोन ने पहली पारी के आधार पर साउथ जोन पर 372 रनों की बढ़त बनाई. 

इसके बाद ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 99.2 ओवर में 7 विकेट पर 388 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की. इसके साथ ही साउथ जोन के खिलाफ ईस्ट जोन 693 रन आएग हो गई. इसके बाद साउथ जोन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए नहीं और मैच ड्रॉ हो गया. ईस्ट जोन ने पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने के आधार पर दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीत लिया.

ईशान किशन ने मचाया धमाल 

इस मैच में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने धमाल मचाया. उन्होंने पहली पारी में 334 बॉल में 30 चौके और 7 छक्कों के साथ 270 रनों की पारी खेली. ईशान ने दूसरी पारी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने 98 बॉल में 9 चौके और 3 छक्कों के साथ 90 रनों की पारी खेली. इस शानदार प्रदर्शन के लिए ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. 

तिलक वर्मा बने प्लेयर ऑफ द सीरीज 

इस टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के लिए तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया. तिलक ने दलीप ट्रॉफी के 2 मैचों की 3 पारियों में 266 रन बनाए. इसमें उनका औसत 266.00 का रहा. उनके बल्ले से 26 चौके भी निकले. तिलक वर्मा ने इस टूर्नामेंट 1 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए. 

ये 14 साल बाद है, जब दलीप ट्रॉफी का खिताब ईस्ट जोन ने जीता है. इस मैच में ईशान के अलावा कई अन्य प्लयेर्स में भी धमाल मचाया. साउथ जोन के लिए पहली पारी में एन जगदीशन ने 32 रनों की पारी खेली. वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 62 रनों का योगदान दिया. चामा मिलिंद ने तिलक वर्मा का साथ दिया और 43 रनों की पारी खेली और तिलक वर्मा ने 99 रन बनाए हैं. वहीं ईस्ट वैभव सूर्यवंशी ने 44, शिखर मोहन ने 85, कुमार क्रशाग्र ने 101, अनुकूल रॉय ने 45 और कुरेशी ने 40 रनों का योगदान दिया.

ये भी पढ़ें : ईशान किशन का ऐतिहासिक धमाका! दलीप ट्रॉफी के फाइनल में रचा नया इतिहास, इस मामले में टॉप पर पहुंचे

वैभव सूर्यवंशी की टीम बनी चैंपियन, ईशान किशन के धमाल के चलते ईस्ट जोन ने जीता दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button