Sport : 'विभीषण' बनेगा ये खिलाड़ी, RCB को फाइनल में पहुंचाने में निभाएगा सबसे अहम भूमिका #INA

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का पहला क्वालीफायर मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 खेलना होगा. इस बीच RCB के एक खिलाड़ी ने पंजाब किंग्स की चिंता बढ़ा रखी है, क्योंकि वह पहले उन्हीं की टीम में था. ऐसे में वह पंजाब के लिए विभीषण साबित हो सकता है.

पंजाब को किससे है खतरा?

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जितेश शर्मा को 11 करोड़ रुपये देकर खरीदा और अपनी टीम में शामिल किया. जबकि जितेश इससे पहले 3 साल तक पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, जहां उन्हें 20 लाख रुपये सैलरी के रूप में मिल रहे थे. ऐसे में पंजाब का ये पुराना खिलाड़ी अब आरसीबी को क्वालीफायर-1 में जीत दिलाकर फाइनल की टिकट हासिल करने में अहम योगदान दे सकता है.

LSG के खिलाफ खेली मैच जिताऊ पारी

IPL 2025 के आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान संभाल रहे जितेश शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और अपनी टीम को टॉप-2 में पहुंचाया. LSG के खिलाफ खेले गए उस मैच में जितेश ने अपने आईपीएल करियर की पहली फिफ्टी लगाई, जहां वह 33 गेंदों पर 85 रन खेलकर नाबाद लौटे. जितेश ने अपनी पारी में 8 चौके और 6 छक्के लगाए. इस मैच जिताऊ पारी के लिए जितेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

क्वालीफायर-1 में भी कर सकते हैं कप्तानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में रजत पाटीदार RCB के कप्तान हैं, लेकिन पिछले 2 मुकाबलों में वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेले हैं. उनकी जगह जितेश शर्मा ने कप्तानी की है. जहां, लखनऊ के खिलाफ एक यादगार जीत दर्ज की. दरअसल, रजत फिटनेस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं. ऐसे में ये कहा जा सकता है कि PBKS vs RCB के बीच खेले जाने वाले क्वालीफायर-1 में भी रजत की जगह जितेश टीम की कमान संभालते दिख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Jitesh Sharma Net Worth: जितेश शर्मा की नेट वर्थ जानकर लगेगा झटका, RCB से लेते हैं इतनी मोटी सैलरी

ये भी पढ़ें: IPL 2025: 5-5 ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई और चेन्नई जो नहीं कर पाईं, वो RCB ने कर दिखाया

'विभीषण' बनेगा ये खिलाड़ी, RCB को फाइनल में पहुंचाने में निभाएगा सबसे अहम भूमिका




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button