Sport : VIDEO: फैन ने ऐसी जगह मांगा ऑटोग्राफ, खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाए ईशान किशन, वायरल हुआ वीडियो #INA

Ishan Kishan Viral .: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे दौरे पर खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है. इस सीरीज में भारत की ओर से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही शानदार हुई, जिसका नतीजा ये रहा कि मेजबानों को टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप कर दिया. भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे का उसके घर में 16 साल बाद टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सूपड़ा साफ किया है. जिम्बाब्वे की सरजमीं पर T20I में क्लीन स्वीप करने वाले श्रेयस अय्यर सिर्फ दूसरे भारतीय कप्तान बने हैं. हालांकि, इस बीच सोशल मीडिया पर ईशान किशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
ईशान किशन से फैन ने मांगा ऑटोग्राफ
🚨 ISHAN KISHAN’S MOST UNIQUE AUTOGRAPH! 😂❤️
A fan asked Ishan Kishan . sign his bald head instead of a jersey or bat… and Ishan happily did it! ✍️😄
One of the funniest and most wholesome fan moments you’ll see in cricket. 🫶🏏#IshanKishan #TeamIndia #Cricket pic.twitter.com/kXrHQ2JLzW
— Spotlight Central (@avbvikash1810) July 26, 2026
ये बात किसी से छिपी नहीं है कि ईशान किशन काफी मजाक-मस्ती करते हैं. लेकिन, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ईशान से एक फैन ने ऐसी जगह ऑटोग्राफ मांग लिया, जिसने खुद ईशान किशन को ही हैरान कर दिया.
सोशल मीडिया पर ईशान किशन का फैन वीडियो जमकर वायरल रहा है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में केले गए मुकाबले में बाद ईशान किशन स्टैंड्स की ओर आए और वह फैंस को ऑटोग्राफ देने लगे. तभी एक फैन ने उनसे उनके बिना बाल वाले सिर पर ऑटोग्राफ देने के लिए कहा. ईशान ये देखकर हैरान हो गए और हंसने लगे, लेकिन फैन ने रिक्वेस्ट की, तो ईशान भी हंसते-हंसते उस फैन के गंजे सिर पर ऑटोग्राफ देने के लिए तैयार हो गए.
ईशान किशन का प्रदर्शन कैसा रहा?
For his swashbuckling and effective knock, Ishan Kishan bags the Player of the Match award 🏅
Scorecard ▶️ https://t.co/Z8UUziVx8d#TeamIndia | #ZIMvIND | @ishankishan51 pic.twitter.com/mFeoVem0yi
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
जिम्बाब्वे दौरे पर खेले गए 3 मैचों में ईशान किशन दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 3 मैच खेले, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 48.33 के औसत और 154.26 की स्ट्राइक रेट से 145 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 4 छक्के लगाए.
पहले मैच में ईशान किशन ने 24 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रन बनाए. दूसरे मैच में ईशान ने 44 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में ईशान ने 26 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 29 रनों की पारी खेली.
भारत ने 3-0 से जीती सीरीज
𝗪.𝗜.𝗡.𝗡.𝗘.𝗥.𝗦 🏆
A dominant performance from #TeamIndia as we clinch a 3️⃣-0️⃣ clean sweep over Zimbabwe 👏👏 pic.twitter.com/qb9tc3mI6t
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने 3-0 से जीत दर्ज कर ली है. भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे का उसके घर में 16 साल बाद टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सूपड़ा साफ किया है. जिम्बाब्वे की सरजमीं पर T20I में क्लीन स्वीप करने वाले श्रेयस अय्यर सिर्फ दूसरे भारतीय कप्तान बने हैं. अब भारत की टी-20 टीम अगली बार एशियन गेम्स में एक्शन में नजर आएगी. वहीं, भारतीय की टेस्ट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे पर जाने वाली है, जहां उसे 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.
ये भी पढ़ें: ये तारीफ है या कुछ और! ‘ये बच्चा जिसकी जगह लेगा, उसको…’ वैभव सूर्यवंशी को लेकर इरफान पठान ने किया ऐसा पोस्ट, हो गया वायरल
VIDEO: फैन ने ऐसी जगह मांगा ऑटोग्राफ, खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाए ईशान किशन, वायरल हुआ वीडियो
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,