Sport : विराट-अनुष्का के बॉडीगार्ड भी करते हैं करोड़ों की कमाई, डॉक्टर, इंजीनियर्स से भी ज्यादा लेते हैं सैलरी #INA

Virat Kohli-Anushka Sharma Bodyguard Salary: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पावर कपल हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी करते हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं, ऐसे में उनकी सिक्योरिटी हमेशा ही अहम मुद्दा रहती है, जिसके लिए उन्होंने एक बॉडीगार्ड रखा है, जो हमेशा उनके साए की तरह आस-पास रहकर उन्हें सुरक्षित रखता है. तो आइए आज हम आपको विराट और अनुष्का के बॉडीगार्ड और उसकी सैलरी के बारे में बताते हैं. यकीन मानिए उनकी सैलरी सुनकर आपको झटका लगने वाला है.
कौन है विराट-अनुष्का का बॉडीगार्ड?
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड का नाम प्रकाश सिंह है, जिसे सोनू नाम से भी बुलाया जाता है. सोनू हमेशा 24 घंटे विराट और अनुष्का की सुरक्षा में तैनात रहते हैं. आपको बता दें, ये शख्स पिछले कई सालों से अनुष्का से जुड़ा हुआ है और अब वह अनुष्का के साथ-साथ विराट कोहली के भी बॉडीगार्ड हैं.
सोनू को कई मौकों पर इस कपल को प्रोटेक्ट करते देखा गया है. हाल ही में IPL 2025 में खिताबी जीत दर्ज करने के बाद जब विराट और अनुष्का जीत का जश्न मना रहे थे, तब वहां उनके बॉडीगार्ड सोनू भी मौजूद थे, जिनकी नजरें इस कपल पर ही टिकी हुई थीं.
विराट-अनुष्का के बॉडीगार्ड की सैलरी कितनी सैलरी?
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड प्रकाश सिंह की सैलरी के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें, तो उनकी सैलरी करोड़ों में है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सोनू को ये कपल सालाना 1 करोड़ 20 लाख रुपये सैलरी के रूप में देता है. इतना ही नहीं ये कपल उन्हें परिवार के सदस्य की तरह मानता है और अनुष्का तो सोनू को राखी भी बांधती हैं.
ये भी पढ़ें: ‘महाकुंभ में भी तो 50-60 लोग मरे थे’, बेंगलुरु भगदड़ पर ये क्या बोल गए CM सिद्धारमैया
ये भी पढ़ें: IPL 2025: कौन है RCB का मालिक? विजय माल्या से तो सालों पहले ही टूट गया था रिश्ता
ये भी पढ़ें: Chinnaswamy Stampede: ‘शब्द नहीं हैं’, चिन्नास्वामी की घटना पर कोहली का ऑफिशियल स्टेटमेंट, मरने वालों के लिए कही ये बात
विराट-अनुष्का के बॉडीगार्ड भी करते हैं करोड़ों की कमाई, डॉक्टर, इंजीनियर्स से भी ज्यादा लेते हैं सैलरी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












