Sport : विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बिखेरा जलवा, शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, रोमांचक हुई नंबर-1 बनने की जंग #INA

Rohit Sharma and Virat Kohli : भारत के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का हर कोई दीवाना है. इन दोनों खिलाड़ियों ने इंग्लैंड सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर आईसीसी वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में अपना जलवा बिखेर दिया है. इन दोनों खिलाड़ियों ने शुभमन गिल के साथ नंबर -1 वनडे बैटर की रेस दिलचस्प कर दी है. अब रोहित और कोहली के पास भी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली अगली सीरीज में नंबर-1 का ताज अपने नाम करने का मौका होगा.
आईसीसी की ताज ODI बैटिंग रैंकिंग में टॉप 5 में भारतीय का दबदबा नजर आ रहा है. भारत के एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन-तीन खिलाड़ी टॉप 5 में शामिल हैं. इन तीनों के पास नंबर-1 बनने का मौका है. इसमें शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली मौजूद हैं. आईसीसी रैंकिंग में इन तीनों भारतीय बल्लेबाजों का जलवा है.
ODI बैटिंग रैंकिंग में विराट-रोहित का जलवा
शुभमन गिल वनडे बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं, विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं, जबकि रोहित शर्मा चौथे नंबर पर मौजूद हैं. आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर न्यूजीलैंड के क्रिकेटर डेरिल मिशेल का नाम है. वनडे में डेरिल मिशेल 802 अंकों के साथ दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन हुए हैं. उनके बाद शुभमन गिल 801 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं. विराट 767 के साथ तीसरे और रोहित 785 के साथ चौथे नंबर पर हैं.
Race for the No.1 spot in the ICC Men’s ODI Batting Ranking heats up as India’s star trio close in 👀https://t.co/EuM54qGbZr
— ICC (@ICC) July 22, 2026
शुभमन गिल नंबर -1 बनने से सिर्फ एक अंक दूर
इस समय न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल 50-ओवर क्रिकेट में नंबर 1 रैंक वाले बैटर के तौर पर थोड़ी सी बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुई वनडे सीरीज में भारत के लिए कुछ अच्छी पारियां खेलकर उनस नंबर 1 की जगह छिनने की दावेदारी ठोक दी है. ऐसा करने में शुभमन गिल सबसे आगे हैं.
इंग्लैंड सीरीज में गिल, विराट और रोहित का प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुभमन गिल ने 3 मैचों में 188 रन बनाए और टॉप पर मौजूद मिशेल (802 रेटिंग पॉइंट्स) से एक रेटिंग पॉइंट के करीब पहुंच गए, जबकि कोहली (767 पॉइंट्स) ने इस सीरीज में 2 अर्धशतक लगाए टीम ने 64 और 74 रनों की पारी खेली. विराट कोहली ने 3 मैचों की 3 पारियों में 144 रन बनाए हैं. वहीं रोहित (758 पॉइंट्स) ने एक शतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत वो नंबर 4 पर पहुंच चुके हैं. रोहित शर्मा ने 138 रनों की पारी खेली. उन्होंने 3 मैचों की 3 पारियों में 175 रन बनाए हैं.
वनडे बॉलिंग रैंकिंग में इन खिलाड़ियों को धमाल
अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ODI बॉलर्स की रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं, जबकि इंग्लैंड के पेस लीडर जोफ्रा आर्चर इस हफ्ते बड़ी छलांग लगाने वालों में शामिल हैं, क्योंकि वह एक पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं और पाकिस्तान के अबरार अहमद के ठीक पीछे हैं. राशिद 682 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ नंबर 1 हैं. वहीं अबरार 675 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वहीं तीसरे स्थान पर आर्चर 649 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ हैं.
वनडे में इन तीन ऑलराउंडर्स का जलवा बरकरार
न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल ने ODI ऑलराउंडर्स की लेटेस्ट रैंकिंग में भी शानदार तरक्की की है. 35 साल के इस अनुभवी खिलाड़ी ने दो पायदान ऊपर चढ़कर करियर की सबसे अच्छी रेटिंग हासिल की है और वह अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई और बांग्लादेश के मेहदी हजान मिराज के बाद तीसरे नंबर पर हैं. उमरजई 316 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ नंबर 1 पर है, जबकि 260 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ मिराज दूसरे स्थान पर हैं. जबकि ब्रेसवेल 259 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के इन 5 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, चल गए तो अकेले दम पर पलट देंगे बाजी
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बिखेरा जलवा, शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, रोमांचक हुई नंबर-1 बनने की जंग
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,