Sport : विराट कोहली ने साइना नेहवाल को दी बधाई, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बोली बड़ी बात #INA

Virat Kohli Post For Saina Nehwal: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने देश की स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल के लिए सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट किया है. विराट का ये पोस्ट साइना के संन्यास के बाद आया है. दरअसल, साइना नेहवाल ने अपने करियर पर विराम लगाते हुए संन्यास ले लिया है. वो पिछले 2 सालों से लगातार चोट से जूझ रहीं थी, जिसके बाद उन्होंने अब अपने करियर का अंत कर लिया है. स्टार क्रिकेटर विराट ने अपने सोशल मीडिया अंकाउंट एक्स से उनके लिए पोस्ट किया है और उन्हें आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं. 

विराट कोहली ने साइना नेहवाल को दी बधाई

विराट कोहली ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘साइना नेहवाल को शानदार करियर के लिए बधाई, जिन्होंने भारतीय बैडमिंटन को दुनिया भर में पहचान दिलाई. आपको खुशहाल, संतोषजनक और अच्छी रिटायरमेंट की शुभकामनाएं. भारत को आप पर गर्व है’.

विराट कोहली से पहले क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदलुकर ने भी बीते गुरुवार को पोस्ट कर साइना नेहवाल को बधाई दी थी. 

सचिन ने भी दी साइना को बधाई

सचिन ने लिखा कि, ‘प्रिय साइना, आपका करियर इस बात का सबूत है कि महानता एक दिन में नहीं, बल्कि धैर्य, हिम्मत और लगातार कोशिश से बनती है. आपने भारतीय बैडमिंटन को दुनिया के मंच पर पहुंचाया. मेडल से भी बड़ी आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि आपने देश भर के युवा एथलीटों को यह विश्वास दिलाया कि ग्लोबल सफलता मुमकिन है’.

आपको बता दें कि साइना नेहवाल ने 20 जनवरी को संन्यास का ऐलान कर दिया था. उन्होंने सिंगापुर ओपन 2023 में अपना आखिरी मैच खेला था. 

ये भी पढ़ें : भारत के वो स्टेडियम जहां की पिचें बनीं बल्लेबाजों के लिए खतरा, जान-माल की हानि के चलते लिया गया बड़ा फैसला

विराट कोहली ने साइना नेहवाल को दी बधाई, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बोली बड़ी बात




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button