Sport : विराट कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर रचा इतिहास, राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड ध्वस्त कर बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज #INA

IND vs ENG: भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच दिया है. पहले वनडे मैच में भले ही कोहली का बल्ला नहीं चला था, लेकिन इस मैच में सिर्फ 4 रन बनाते ही विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट (वनडे, टी20, टेस्ट) में इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज था.

विराट कोहली ने बनाया बड़ा कीर्तिमान

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पारी का आगाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने किया. दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन गिल 31 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद विराट कोहली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे. इस दौरान कोहली ने सिर्फ 4 रन बनाते ही कीर्तिमान रच दिया. विराट कोहली अब इंग्लैंड की धरती पर तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. विराट ने चौके से अपना खाता खोला और यह कारनामा किया. 

विराट कोहली ने तोड़ा राहुल द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है. जिन्होंने इंग्लैंड में तीनों फॉर्मेट में 46 मैचों की 56 पारियों में 55.1 के शानदार औसत से कुल 2645 रन बनाए थे. राहुल द्रविड़ ने कुल 8 शतक लगाए थे. जबकि विराट कोहली 3 शतक लगाए हैं. बता दें कि इंग्लैंड की सरजमीं पर तीनों फॉर्मेट में 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा सिर्फ 4 भारतीय बल्लेबाजों की कर पाए हैं. इनमें राहुल द्रविड़, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा शामिल का नाम शामिल हैं.

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

विराट कोहली: 2646 रन
राहुल द्रविड़: 2645 रन
सचिन तेंदुलकर: 2626 रन
रोहित शर्मा: 2298 रन
सौरव गांगुली: 1949 रन
एमएस धोनी: 1869 रन

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के बाद इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज महान सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 43 मैचों कुल 2626 रन बनाए, जिसमें 7 शतक और 15 अर्धशतक शामिल है. वहीं रोहित शर्मा इस मामले में चौथे नंबर पर हैं. रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में खेले 47 मैचों में कुल 2298 रन बनाए हैं. इंग्लैंड में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा टॉप पर मौजूद हैं. रोहित ने कुल 9 शतक और 10 अर्धशतक इंग्लैंड की धरती पर लगा चुके हैं. 

यह भी पढ़ें:  रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक का तोड़ा रिकॉर्ड, इस कीर्तिमान के बेहद करीब पहुंचे हिटमैन

विराट कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर रचा इतिहास, राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड ध्वस्त कर बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button