Sport : Virat Kohli: विराट कोहली से मिलने मैदान में घुसा फैन, शतक के बाद छूने लगा पैर, वीडियो हुआ वायरल #INA

Virat Kohli: भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच पहला वनडे मैच रांची के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली दोनों भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला. रोहित ने शानदार फिफ्टी लगाई. जबकि विराट कोहली ने शानदार अंदाज में शतक लगाया. वहीं कोहली के शतक के बाद एक फैस अचानक मैदान में घुस गया. 

विराट कोहली ने जड़ा शानदार शतक

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में एक अलग ही अंदाज में नजर आए. कोहली ने रांची के मैदान पर छक्के-चौकों की खूब बारिश की. कोहली को वनडे मैच की एक पारी में इतने छक्के लगाते कम ही देखने को मिला है. विराट कोहली ने रांची के मैदान पर 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. 

यह भी पढ़ें:  Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज

विराट कोहली से मिलने रांची के मैदान में घुसा फैन

विराट कोहली अपने शतक का जश्न मना रहे थे, तभी एक फैंस अचानक मैदन में घुस गया और विराट कोहली के पैर छुना लगा, तभी सुरक्षाकर्मियों ने फैन को मैदान से बाहर निकाला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. विराट कोहली का फैंस के बीच काफी क्रेज है. यही वजह है फैन कोहली से मिलने के लिए नियम को भी तोड़ दिया.

विराट कोहली ने जड़ा 83वां शतक

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में अपना 52वां वनडे शतक लगाया. वहीं कोहली का ये 83वां इंटरनेशनल शतक है. कोहली ने 119 गेंदों पर 135 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान कोहली के बल्ले से 11 चौके और 7 छक्के निकले. इससे पहले विराट कोहली का वनडे के किसी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड 8 था. लेकिन कोहली ने इस मैच में 7 छक्के लगाया. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोहली कितने शानदार फॉर्म में हैं. कोहली ने अपनी इस पारी से 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने का इरादा जाहिर कर दिया है.

यह भी पढ़ें:  Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

Virat Kohli: विराट कोहली से मिलने मैदान में घुसा फैन, शतक के बाद छूने लगा पैर, वीडियो हुआ वायरल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button