Sport : Virat Kohli: 'मैंने उनके साथ ट्रेनिंग की है', कोहली को लेकर अनाया बांगर ने दिया स्टेटमेंट, क्या-क्या सीखा बताया #INA

Virat Kohli: विराट कोहली इस समय सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. जिसके बाद कई सारे दिग्गजों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की. हर कोई कोहली की तारीफों के पुल बांधने में लगा हुआ है. उसी कड़ी में भारतीय टीम के पूर्व कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने विराट कोहली को लेकर एक इंटरव्यू में बात की. बता दें कि अनाया ने कुछ ही महीने पहले अपना जेंडर चेंज करवा लिया. पहले उनके नाम आर्यन बांगर था. 

अनाया ने कोहली पर दिया बयान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उनसे विराट कोहली को लेकर सवाल किया गया. जिसके जवाब में उन्होंने बताया कि वह दिग्गज बल्लेबाज के साथ ट्रेनिंग कर चुकी हैं. उन्होंने विराट ने कई सारे टिप्स भी लिए थे. जिसमें से एक था दबाव झेलना था. अनाया का कहना था कि कोहली ने उन्हें बताया कि उन्होंने इस स्तर का अभ्यास किया है, कि दबाव जैसी परिस्थिति में भी वह अपना नेचुरल गेम खेलते हैं. 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आरसीबी के लिए खुशखबरी, टीम के साथ जुड़ा ये साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, हेजलवुड को करेगा 11 में रिप्लेस

इंटरव्यू के दौरान कही ये बात

“हाँ, मैं उनसे कई बार मिल चुका हूं. मैंने उनके साथ ट्रेनिंग की है. मैं और मेरे पिता उनके साथ ट्रेनिंग कर चुके हैं. उन्होंने मुझे कुछ टिप्स भी दिए. उन्होंने मुझे बल्लेबाजी करते देखा है. मैंने एक बार उनसे पूछा था कि वह इतना दबाव कैसे झेलते हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने इस हद तक अभ्यास किया है कि उन्हें अपनी ताकत का पता है और वह अपनी ताकत को बैक करते हैं. इसलिए उन्हें पता है कि वह मैदान पर क्या कर सकते हैं. और उनका मानना ​​है कि एक बार जब आप खुद को और अपने खेल को जान लेते हैं, तो बाकी सब कुछ अपने आप हो जाता है.”

ऐसा रहा है विराट का करियर

टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने बहुमूल्य योगदान दिया है. उन्होंने टी20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया है. हालांकि वह वनडे खेलना जारी रखेंगे. 36 वर्षीय बैटर ने भारत के लिए 123 टेस्ट, 302 वनडे व 125 टी20 मुकाबले खेले. टेस्ट में उनके नाम 9230 रन दर्ज है. जिसमें 30 शतक शामिल है. वनडे में कोहली ने 50 शतकों समेत कुल 14181 रन बनाए हैं. वहीं टी20 क्रिकेट में कोहली ने एक शतक व 38 अर्धशतक की मदद से 4188 रन बनाए. 

ये भी पढ़ें: Virat Kohli: ‘मैं उसे पसंद नहीं करता था’, विराट कोहली को लेकर एबी डिविलियर्स ने दिया चौंकाने वाला बयान

Virat Kohli: 'मैंने उनके साथ ट्रेनिंग की है', कोहली को लेकर अनाया बांगर ने दिया स्टेटमेंट, क्या-क्या सीखा बताया




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button