Sport : विराट कोहली ने उतारी अर्शदीप सिंह की ऐसी नकल, वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट #INA

Virat Kohli Viral .: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली न केवल एक कमाल के बल्लेबाज हैं बल्कि वह जब भी मैदान पर रहते हैं, तो अपने फैंस को हंसाते भी रहते हैं. इस वक्त विराट टीम इंडिया के साथ मिलकर न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली वनडे सीरीज की तैयारी कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें विराट तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की रनिंग स्टाइल की नकल करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को पंजाब किंग्स ने भी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडिल पर शेयर किया है.
Virat Kohli का फनी वीडियो वायरल
विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक सकेंगे. पहले भी आपने विराट को कई लोगों की नकल उतारते देखा होगा. मगर, अब उन्होंने अर्शदीप सिंह की रनिंग की नकल उतारी है. जी हां, इस वक्त विराट टीम इंडिया के साथ अपकमिंग न्यूजीलैंड सीरीज की तैयारियों में व्यस्त हैं. जहां, प्रैक्टिस के दौरान ही उन्होंने अर्शदीप की रनिंग की नकल की, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.
Even the King can’t resist 😂❤️
📹 Courtesy: SportsTiger#ViratKohli #ArshdeepSingh pic.twitter.com/RwdKVqR6u1
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) January 9, 2026
न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा है विराट कोहली के रिकॉर्ड?
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली के आंकड़े कमाल के हैं. उन्होंने कुल 33 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान विराट कोहली ने 55.23 के औसत और 95.50 की स्ट्राइक रेट से 1657 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट के बल्ले से 6 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं. कीवी टीम के सामने वनडे क्रिकेट में विराट सिर्फ 1 बार ही शून्य पर आउट हुए हैं.
11 जनवरी से शुरू होगी सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी. इस सीरीज का पहला मैच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी.
ये भी पढ़ें: WPL 2026: साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने स्मृति मंधाना की टीम को जिताया, पहले ही मैच में RCB ने मुंबई इंडियंस को हराया
विराट कोहली ने उतारी अर्शदीप सिंह की ऐसी नकल, वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












