Sport : विराट कोहली जल्द करने वाले हैं संन्यास का ऐलान? एडिलेड में आउट होने के बाद कर गए कुछ ऐसा #INA

IND vs AUS Virat Kohli: विराट कोहली के लिए वनडे क्रिकेट का अंत बेहद करीब है, ऐसा हम नहीं बल्कि एक वीडियो कह रही है जो एडिलेड में उनके आउट होने के बाद सामने आया है. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में विराट से एक स्पेशल पारी की उम्मीद थी. लेकिन वह 4 गेंदों में बिना खाता खोले आउट हो गए.

उनके 17 साल के करियर में ऐसा पहली बार हुआ जब उन्हें बैक टू बैक शून्य पर आउट होता देखा गया. वहीं विराट के आउट होने के बाद कुछ ऐसा हुआ जिससे उनके संन्यास का अंदेशा हो रहा है. 

जाते-जाते विराट कोहली ने किया कुछ ऐसा 

7 महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने वाले विराट कोहली की वापसी बेहद निराशाजनक रही है. पर्थ के बाद अब एडिलेड में भी उनके बल्ले से एक भी रन नहीं निकला. दूसरे वनडे में आउट होने के बाद विराट ने पवेलियन लौटते समय स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया. उन्होंने अपना दाहिना हाथ हवा में उठाया और सिर झुकाया, ऐसा प्रतीत हुआ जैसे वह क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं. इस वीडियो ने फैंस की धड़कन बढ़ा दी है, आप भी इसे नीचे देख सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो – 

विराट के करियर पर लगा दाग 

एडिलेड में शून्य पर आउट होने के बाद विराट कोहली ने अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 304 वनडे मुकाबलों में ऐसा पहली बार हुआ जब विराट बैक टू बैक 2 बार डक पर आउट हो गए हो. इससे पहले वह 17 बार शून्य पर आउट हुए थे. बता दें कि कोहली ने अपने वनडे करियर में 14,181 रन बनाए हैं. जिसमें 74 अर्धशतक और 51 शतक भी शामिल है.

कैसा है मैच का हाल? 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी. शुभमन गिल(9) और विराट कोहली (0) का विकेट गिरने के चलते सिर्फ 17 के स्कोर पर 2 विकेट गिर गए थे. इसके बाद रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने क्रमश: 73 और 61 रन बनाकर पारी को संभाला. खबर लिखने तक टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 190 रन बना दिए हैं.

यह भी पढ़ें – ये हैं भारत के लिए तीनों फॉर्मैट को मिलाकर सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले 3 खिलाड़ी

यह भी पढ़ें – IND vs AUS: एडिलेड में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

यह भी पढ़ें – रोहित शर्मा ने दिखाया ‘हिटमैन’ अवतार, 1 ओवर में जड़े 2 दनदनाते सिक्स, वीडियो वायरल

विराट कोहली जल्द करने वाले हैं संन्यास का ऐलान? एडिलेड में आउट होने के बाद कर गए कुछ ऐसा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button