Sport : Virat Kohli: "रोहित और मैं टीम के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते…', सीरीज जीतने के बाद बोले विराट कोहली #INA

Virat Kohli: केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर लिया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया के 2 दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली का कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला. दोनों खिलाड़ियों ने इस मैच में शतक लगाए. विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. सीरीज जीतने बाद विराट कोहली ने अपनी कमाल की बल्लेबाजी को लेकर बयान दिया.
मैं अपने गेम से संतुष्ट हूं- विराट कोहली
विराट कोहली सीरीज जीतने के बाद कहा, “इस सीरीज में जिस तरह से मैंने खेला, वह मेरे लिए सबसे संतोशजनक रहा है. मैन मन ही मन बहुत आजाद महसूस कर रहा हूं, पूरा गेम बहुत अच्चे से बन रहा है. मैंने अपना लेवल को बनाए रखा और प्रभाव डालने की कोशिश की है.”
रोहित और मैं टीम के लिए कुछ खास करना चाहते हैं – विराट कोहली
विराट कोहली ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर कहा, “रोहित और मैंने अपने पूरे करियर में क्रिकेट खेला है. हम टीम के लिए कुछ खास करना चाहते हैं, यही वजह है कि हम इतने लंबे समय से टीम के लिए खेल रहे हैं. हमें खुशी है कि हम दोनों इतने सालों से ऐसा कर पा रहे हैं.”
Virat Kohli said “Rohit and I have played our cricket throughout our careers. We want . do something special for the team — that’s why we’ve played for the team for so long. We’re just happy that both of us have been able . do it for so many years”. pic.twitter.com/4gaBkBvFmj
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 6, 2025
विराट कोहली बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 3 वनडे मैचों की सीरीज में कमाल की फॉर्म में नजर आए. रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में विराट ने 120 गेंदों पर 135 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके बाद रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में कोहली ने 93 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली थी. वहीं अब तीसरे वनडे मैच में कोहली 45 गेंदों पर नाबाद 65 रन बनाए. इस सीरीज में विराट कोहली 3 पारियों में कुल 302 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: रोहित-यशस्वी की जोड़ी ने बनाया कीर्तिमान, तोड़ दिया तेंदुलकर-गांगुली का 25 साल पुराना रिकॉर्ड
Virat Kohli: "रोहित और मैं टीम के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते…', सीरीज जीतने के बाद बोले विराट कोहली
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












