Sport : Virat Kohli: विराट कोहली ने बनाया नया कीर्तिमान, ध्वस्त किया सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड #INA

Virat Kohli: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच रांची में खेला जा रहा है. इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक लगाकर नया इतिहास रचा है. कोहली ने एक साथ कई रिकॉर्ड बनाए और ध्वस्त किए. विराट कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट में एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का ध्वस्त किया रिकॉर्ड

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना 52वां वनडे शतक लगाया. इसी के साथ विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था. तेंदुलकर ने टेस्ट फॉमेट में कुल 51 शतक लगाए थे, लेकिन अब कोहली ने 52 शतक लगाकार सचिन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: Virat Kohli: शतक लगाने के बाद विराट कोहली ने किया ऐसा सेलिब्रेशन, हर तरफ होने लगी इसी की चर्चा, आप भी देखिए वीडियो

विराट कोहली ने बनाया एक और रिकॉर्ड

विराट कोहली ने इसके अलावा एक और रिकॉर्ड बनाया है. कोहली अब वनडे इंटरनेशनल में घर में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. कोहली का भारत में वनडे में ये 59वां 50 प्लस स्कोर है. इस मामले में कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. सचिन ने घर में वनडे क्रिकेट में कुल 58 बार 50 प्लस स्कोर बनाए थे. वहीं साउथ अफ्रीका के जैक कलिस ने अपने घर पर वनडे में 36 बार 50 प्लस के आकड़े को पार किया था. वहीं ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोटिंग ने 45 बार ये कारनामा किया है. 

विराट कोहली ने खेली 135 रनों की पारी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने धमाकेदार पारी खेली. कोहली ने पहले 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इसके बाद 119 गेंदों पर 135 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान कोहली के बल्ले से 11 चौके और 7 छक्के निकले. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोहली कितने शानदार फॉर्म में हैं और 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार हैं. 

यह भी पढ़ें:  Virat Kohli: विराट कोहली से मिलने मैदान में घुसा फैन, शतक के बाद छूने लगा पैर, वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli: विराट कोहली ने बनाया नया कीर्तिमान, ध्वस्त किया सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button