Sport : Virat Kohli ध्वस्त करेंगे सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, नए साल पर बन जाएंगे इस मामले में नंबर-1 बल्लेबाज #INA

Virat Kohli: साल 2026 की शुरुआत होते ही रोहित शर्मा और विराट कोहली के मैदान में उतरने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. दिसंबर 2025 में विजय हजारे ट्रॉफी में कोहली 2 मैच खेले, जिसके बाद चर्चा थी कि वो एक और मैच खेल सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब फैंस को 11 जनवरी का इंतजार करना होगा. कोहली अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने उतरेंगे. इस सीरीज में कोहली सचिन तेंदुलकर का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं.
विराट कोहली 28 हजार रन पूरा करने के बेहद ही करीब
विराट कोहली अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 27975 रन बना चुके हैं. इसमें टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट के रन शामिल हैं. यानी कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार रन पूरे करने के बेहद ही करीब हैं. अब उन्हें इस मुकाम पर पहुंचने के लिए 25 रनों की दरकार है. अब तक दुनिया के सिर्फ 2 ही बल्लेबाज इस उपलब्धि को हासिल कर पाए हैं. अब कोहली इस लिस्ट में तीसरा खिलाड़ी बनने के बेहद ही करीब हैं. इतना ही नहीं कोहली इस मुकाम पर पहुंचने वाले सबसे तेज गेंदबाज बन जाएंगे.
सचिन तेंदुलकर के नाम है सबसे तेज 28 हजार इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 34357 रन बनाए हैं. वहीं कुमार संगकारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 28016 रन बनाए हैं. संगकारा ने अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में 28 हजार रन के आंकड़े को छूआ था. सचिन तेंदुलकर ने 644 पारियों में 28 हजार रन के आंकड़े को पूरा किया था. जबकि कुमार संगकारा ने 666 पारियों में ये कारनामा किया है.
भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में मिलेंगे 3 मैच
वहीं विराट कोहली अब तक कुल 623 इंटरनेशनल पारी खेल चुके हैं. यानी वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर से भी तेज 38 हजार रन पूरे कर सकते हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इन 3 पारियों में कोहली 25 रन बना देते हैं तो वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. ऐसा भी हो सकता है कि कोहली पहले ही मैच में इस मुकाम हो हासिल कर लें.
यह भी पढ़ें: Jasprit Bumrah ने ICC टेस्ट रैंकिंग में रचा नया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय तेज गेंदबाज
Virat Kohli ध्वस्त करेंगे सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, नए साल पर बन जाएंगे इस मामले में नंबर-1 बल्लेबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












