Sport : लॉर्ड्स में सिर्फ 33 रन बनाते ही विराट कोहली करेंगे बड़ा कारनामा, बनेंगे 6 टीमों के खिलाफ ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर #INA

Virat Kohli Record: भारत और इंग्लैंड के बीच आज वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी. इन दोनों बल्लेबाजों से भारत को बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, इस मैच में अगर विराट कोहली 33 रन बना लेते हैं, तो वह एक बड़ा कारनामा करेंगे और वह सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के क्लब में शामिल हो जाएंगे.
33 रन बनाते ही विराट कोहली बना लेंगे रिकॉर्ड
इंग्लैंड के साथ खेले जाने वाले लॉर्ड्स स्टेडियम में अगर विराट कोहली 33 रन बना लेते हैं, तो वह इंग्लैंड के खिलाफ 1500 वनडे रन पूरे कर लेंगे. विराट कोहली ने 2011 से अब तक इंग्लैंड के खिलाफ कुल 40 मैच खेले हैं, जिसकी 40 पारियों में उन्होंने 88.64 की स्ट्राइक रेट और 40.75 के औसत से 1465 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान 3 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं.
𝘠𝘦𝘩 𝘤𝘦𝘭𝘦𝘣𝘳𝘢𝘵𝘪𝘰𝘯 𝘬𝘪𝘥𝘩𝘢𝘳 𝘥𝘦𝘬𝘩𝘦𝘭𝘢 𝘭𝘢𝘨𝘵𝘢 𝘩𝘢𝘪 😍
Same venue, similar situation, will history repeat itself? 👀#ENGvIND 3rd ODI 👉 SUN, 19th JULY, 2:30 PM on JioHotstar pic.twitter.com/pVg83jXwer
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 18, 2026
अगर विराट 1500 रनों का आंकड़ा पार करते हैं तो वह वनडे में छह अलग-अलग टीमों के खिलाफ 1500 या उससे अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बनेंगे. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा ऐसा कर चुके हैं. वहीं, सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलियाई, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ 1500 या उससे अधिक रन बनाए थे, जबकि कुमार संगकारा ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा किया है. जबकि कोहली ने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा किया है और रविवार को इस लिस्ट में इंग्लैंड का नाम जुड़ सकता है.
Wonder what they’re talking about? 👀
The Hitman in conversation with Gautam Gambhir ahead of the series decider. 💬
Watch #ENGvIND 3rd ODI, Tomorrow 2:30 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels. #SonySportsNetwork #MamlaPersonalHai #ExtraaaInnings pic.twitter.com/oXsja7mjL4
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 18, 2026
| क्रम | खिलाड़ी | 1500+ रन बनाने वाली टीमें | कुल टीमें | खास उपलब्धि |
|---|---|---|---|---|
| 1 | सचिन तेंदुलकर (भारत) | ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज | 6 | वनडे में छह अलग-अलग टीमों के खिलाफ 1500 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज। |
| 2 | कुमार संगकारा (श्रीलंका) | ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका | 6 | सचिन के बाद छह अलग-अलग टीमों के खिलाफ 1500+ रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज। |
| 3 | विराट कोहली (भारत) | ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज | 5 | फिलहाल पांच टीमों के खिलाफ 1500+ रन बना चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 1500 रन पूरे करते ही इस सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान (6 टीमें) पर पहुंच जाएंगे। |
भारत के लिए तीसरे वनडे मैच
विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 1500 रन बनाने वाले महज तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे. इससे पहले एमएस धोनी और युवराज सिंह ही ऐसा कर सके. जहां, धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ 1546 और युवराज ने 1523 रन बनाए. यदि विराट कोहली एक बार फिर 50+ की पारी खेलते हैं तो वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक मौकों पर ऐसा करने के मामले में संगकारा की बराबरी कर लेंगे.
विराट कोहली के लॉर्ड्स में कैसे हैं आंकड़े?
लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम पर टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में अपनी पहली जीत 1983 वर्ल्ड कप के फाइनल में दर्ज की थी और ट्रॉफी उठाई थी. इस मैदान पर 1975 से अब तक भारत ने कुल 9 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 4 मैच जीते हैं, तो 4 मैचों में हार का सामना किया है. वहीं, एक मैच टाई रहा है.
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारत क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, केएल राहुल, कुलदीप यादव, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव
इंग्लैंड क्रिकेट टीम: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद, ब्रायडन कार्स, टॉम बैंटन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, जोश टंग, लियाम डॉसन
ये भी पढ़ें: IND VS ENG: शाम 5.30 बजे नहीं बल्कि आज जल्दी शुरू हो जाएगा तीसरा वनडे मैच, नोट कर लीजिए सही टाइम
लॉर्ड्स में सिर्फ 33 रन बनाते ही विराट कोहली करेंगे बड़ा कारनामा, बनेंगे 6 टीमों के खिलाफ ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,