Sport : 'स्लिप में सबसे सुरक्षित हाथ और मेरे सबसे पसंदीदा…', अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली ने लिखी दिल छूने वाली बात #INA

Ajinkya Rahane retirement: भारतीय टीम के अनुभवी स्टार बल्लेबाज और पार्ट-टाइम कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट के साथ आईपीएल से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है. 38 साल के रहाणे ने 30 जुलाई को एक इमोशनल वीडियो शेयर कर अपने संन्यास का ऐलान किया. दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने देश के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट खेला है. वे भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेले, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा सफलता टेस्ट क्रिकेट में मिली. उन्होंने टेस्ट में जरूरत पड़ने पर कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली है. अब विराट कोहली ने अपने साथी खिलाड़ी रहाणे की रिटायरमेंट पर एक यादगार पोस्ट शेयर की है.
विराट कोहली ने अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर कही ये बात
विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, जिंक्स (अजिंक्य रहाणे), शानदार करियर के लिए बधाई, दोस्त. तुमने भारतीय क्रिकेट के लिए अद्भुत काम किया है, और तुम्हें अपनी इस यात्रा पर बहुत गर्व होना चाहिए. स्लिप में सबसे सुरक्षित हाथ और टेस्ट बैटिंग में मेरे सबसे पसंदीदा जोड़ीदार. हमेशा तुम्हारी भलाई की कामना करता हूं. भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें.”
Jinks, congratulations on a great career, buddy. You’ve done wonders for Indian cricket, and you can be very proud of your journey. The safest pair of hands in the slips and my favourite Test batting partner. Wishing you well always. God bless. 🤝🇮🇳@ajinkyarahane88 pic.twitter.com/bHGaas41gO
— Virat Kohli (@imVkohli) July 30, 2026
'स्लिप में सबसे सुरक्षित हाथ और मेरे सबसे पसंदीदा…', अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली ने लिखी दिल छूने वाली बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,