Sport : CSK के खिलाफ विराट कोहली के बल्ले से बड़ी पारी आना तय! 3 आंकड़े दे रहे हैं गवाही #INA

RCB VS CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सीजन का 11वां मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच पर एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी, जिनसे बोल्ड आर्मी को बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी. विराट ने इस सीजन की शुरुआत तूफानी 69 रनों की पारी के साथ की है और अब वह इसी फॉर्म को बरकरार रखते हुए जमकर रन बनाना चाहेंगे. इस आर्टिकल में हम आपको 3 ऐसे आंकड़ों के बारे में बताने वाले हैं, जो इस बात की गवाही दे रहे हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रन मशीन विराट कोहली जमकर रनों की बारिश करने वाले हैं.

CSK के खिलाफ विराट कोहली के आंकड़े

विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 35 मुकाबलों की 34 पारियों में 127.76 की स्ट्राइक रेट और 38.20 के औसत से 1146 रन बनाए हैं. CSK के खिलाफ विराट ने 10 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने 83 चौके और 48 छक्के लगाए हैं. चेन्नई के खिलाफ विराट एक भी शतक नहीं लगा सके हैं, उनका हाईएस्ट स्कोर 90* रनों का है.

चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली के आंकड़े हैं शानदार

चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलता है. इस मैदान पर विराट ने 95 मैचों की 92 पारियों में 144.22 की स्ट्राइक रेट और 40.89 के औसत से 3271 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट ने 4 शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 113 रनों का रहा है. विराट ने चिन्नास्वामी की छोटी बाउंड्रीज का फायदा उठाकर 297 चौके और 142 छक्के लगाए हैं.

बतौर ओपनर IPL में जमकर रन बनाते हैं Virat Kohli

विराट कोहली ने आईपीएल में बतौर ओपनर खूब धमाल मचाया है. उन्होंने ओपनिंग करते हुए IPL में 129 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 139.62 की स्ट्राइक रेट और 47.46 के औसत से 5078 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 40 अर्धशतक लगाए हैं.

ये भी पढ़ें: संस्कार उम्र से बड़े हैं! वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर उतरने से पहले ऐसे जीता फैंस का दिल, हर तरफ हो रही तारीफ

CSK के खिलाफ विराट कोहली के बल्ले से बड़ी पारी आना तय! 3 आंकड़े दे रहे हैं गवाही





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close