Sport : 'मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही ', अजिंक्य रहाणे ने अचानक लिया बड़ा फैसला, अपने फैंस को किया निराश #INA

Ajinkya Rahane: अनुभवी भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने एक बड़ा फैसला लेते हुए आगामी डोमेस्टिक सीजन से पहले मुंबई की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की है. ये घोषणा रहाणे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शेयर की है. उनका मानना है कि ये सही समय है कि एक नए लीडर को तैयार किया जाए.
अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी कप्तानी
Captaining and winning championships with the Mumbai team has been an absolute honour.
With a new domestic season ahead, I believe it’s the right time . groom a new leader, and hence I’ve decided not . continue in the captaincy role.
I remain fully committed . giving my best…
— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) August 21, 2025
अजिंक्य रहाणे ने आगामी घरेलू सीजन से पहले कप्तानी से पीछे हटने का फैसला कर लिया है. इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया.
इस पोस्ट में रहाणे ने लिखा- ‘मुंबई टीम की कप्तानी करना और चैंपियनशिप जीतना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात रही है. आगे एक नए घरेलू सीजन के साथ, मेरा मानना है कि एक नए कप्तान को तैयार करने का यह सही समय है, और इसलिए मैंने कप्तानी की भूमिका जारी न रखने का फैसला किया है. मैं एक खिलाड़ी के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं और मुंबई क्रिकेट एसोसिशन के साथ अपना सफर जारी रखूंगा, ताकि हम और अधिक ट्रॉफियां जीत सकें. इस सीजन का बेसब्री से इंतजार है.’
कौन होगा मुंबई का अगला कप्तान?
अजिंक्य रहाणे के कप्तानी छोड़ने के बाद अब मुंबई क्रिकेट टीम का अगला कप्तान कौन होगा? मुंबई की टीम में श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान जैसे अनुभवी कप्तान मौजूद हैं. जायसवाल और सरफराज को छोड़कर, बाकी सभी की कप्तानी काबिले तारीफ रही है. अय्यर 3 आईपीएल फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर चुके हैं, जबकि सूर्यकुमार भारत के मौजूदा टी20 कप्तान हैं.
जायसवाल की टेस्ट कमिटमेंट्स को देखते हुए, चयनकर्ता घरेलू सत्र के अधिकांश समय के लिए उपलब्ध कप्तान को प्राथमिकता दे सकते हैं. ऐसे में अय्यर और सूर्यकुमार दोनों ही रहाणे की जगह मुंबई की कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं.
ये भी पढ़ें: क्या है ब्रॉन्को टेस्ट? खिलाड़ियों की फिटनेस के लिए BCCI ने अपना सख्त रुख, अब पास करना होगा मुश्किल टेस्ट
ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर बनने वाले हैं ODI कैप्टन, रिपोर्ट में सामने आया पूरा प्लान, BCCI को है बस इस चीज का इंतजार
'मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही ', अजिंक्य रहाणे ने अचानक लिया बड़ा फैसला, अपने फैंस को किया निराश
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












