Sport : 'हम टेस्ट क्रिकेट में इतने बुरे नहीं हैं…' गौतम गंभीर का बयान वायरल, भारत-श्रीलंका मैच से पहले कुलदीप को लेकर बोली बड़ी बात #INA

India vs Sri Lanka 2nd Test : भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबों में खेला जाने वाला है. इस मैच से पहले आज भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस को संबोधित किया. गंभीर ने प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने टीम इंडिया की टेस्ट क्रिकेट में स्थिति पर बड़ा बायन दिया है. इसके साथ ही उन्होंने भारत को ट्रॉफी दिलाने में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

बता दें कि, 23 से लेकर 27 अगस्त तक भारत और श्रीलंका की टीमें 2 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेलने वाली हैं. कप्तान गिल इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज को 2-0 से जीतना चाहेंगे. वहीं श्रीलंकाई कप्तान धनंजया डी सिल्वा जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेंगे.

गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान

गौतम गंभीर ने कहा कि, ‘हम संघर्ष नहीं कर रहे हैं. हम टेस्ट क्रिकेट में बहुत बुरे नहीं हैं. रैंकिंग मायने नहीं रखती. हम बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं. कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन हम इंग्लैंड दौरे के बाद से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं. हम क्रिकेट में कैसे आगे बढ़ना चाहते हैं, इसके लिए क्या जरूरी है और क्रिकेट की बेहतरी के लिए क्या सही फैसले लिए जा रहे हैं? इसलिए ये इस समय अभी सिर्फ क्रिकेट के बारे में है’.

गंभीर ने ट्रॉफी जीतने पर दिया जोर 

गंभीर ने आगे कहा कि, ‘आलोचना होती रहती हैं. मेरा काम ट्रॉफी जीतना है. मैं इसी बात को मानता हूं और परवाह करता हूं. यही मेरे और बाकी लोगों में अंतर है. मैं व्यूज और लाइक्स में विश्वास नहीं रखता हूं’. 

गौतम ने मैच से पहले बोली बड़ी बात

भारतीय हेड कोच ने आगे कहा कि, ‘हमने हर चीज पर बात की है. हम चाहते हैं कि हमारे बेस्ट प्लेयर्स रेगुलर क्रिकेट खेलें. अगर हम अपने बेस्ट प्लेयर्स को मैदान में उतार पाते हैं तो यह टीम के लिए अच्छा है’.

गौतम गंभीर ने आगे कहा कि, ‘बहुत संतोषजनक लेकिन अभी भी काम करना बाकी है. टीम इंडिया के लिए अच्छा है क्योंकि दोनों ने तुरंत अच्छा प्रदर्शन किया. एक मैच के आधार पर खिलाड़ियों को आंकना सही नहीं है’.

गौतम गंभीर ने कुदीपय यादव के पहले टेस्ट में सबसे कम ओवर डालने पर कहा कि, ‘यह कप्तान का फैसला होता है, जो उस समय उन्हें सही लगता है. वो वहीं करता है. ऐसे स्थिति में परिस्थितियां देखनी होती हैं और किस बॉलर को ज्यादा मदद मिल रही है. ये भी ध्यान में रखना होता है’.

भारत का टेस्ट स्क्वाड

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, औकिब नबी, गुरनूर बराड़.

ये भी पढ़ें : शमी से तिलक तक दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे 10 बड़े क्रिकेटर, जानिए सभी खिलाड़ियों के नाम जो रविवार से मचाएंगे धमाल

'हम टेस्ट क्रिकेट में इतने बुरे नहीं हैं…' गौतम गंभीर का बयान वायरल, भारत-श्रीलंका मैच से पहले कुलदीप को लेकर बोली बड़ी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button