Sport : 'हमें अच्छी बैटिंग-बॉलिंग करने की जरूरत है…' RCB से हार पर क्या बोले हार्दिक? जानिए किन खिलाड़ियों को करेंगे बाहर #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बीते रविवार को खेला गया. इस मैच में RCB ने MI को 18 रनों से हरा दिया. इस करारी हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का दर्ज छलक गया है. ये एमआई की चार मैचों में तीसरी हार है. वो प्वाइंट्स टेबल में भी 8वें स्थान पर 2 अंकों के साथ है. इस हार के बाद हार्दिक पांड्या ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

RCB से मिली हार पर क्या बोले हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने कहा कि, ‘हमने बहुत ज्यादा विकेट गंवाए और बहुत ज्यादा रन भी दिए. यह हमेशा कैच-अप करने जैसा था. पिछले कुछ गेम में एक बॉलिंग यूनिट या एक बैटिंग यूनिट के तौर पर, हम गेम में आगे रहने के बजाय काफी पीछे बढ़ रहे हैं. हमें सच में सोचने की जरूरत है, सच में यह देखने की जरूरत है कि हम सबसे अच्छा क्या कर सकते हैं और हम वह मोमेंटम और वह क्लिक कैसे पा सकते हैं जिसकी हमें जरूरत है’.

उन्होंने आगे कहा कि, ‘हमारे पास यहां से कुछ दिन की छुट्टी है और हम फिर से खेलेंगे. अब बहुत सी चीजों पर फिर से सोचने की जरूरत है. निश्चित रूप से यह काम नहीं कर रहा है. कुछ गेम में हमने टॉस जीता है, लेकिन शायद हमें यह देखने की जरूरत है कि बैटिंग ग्रुप या बॉलिंग ग्रुप के तौर पर हमारे पास और क्या ऑप्शन हैं. जिस तरह का विकेट है, उसे देखते हुए, अगर हम अच्छी बैटिंग कर सकें, तो यह अच्छा होगा. हमें अभी भी क्रिकेट खेलने की जरूरत है, हमें अभी भी अच्छी बैटिंग करने की जरूरत है, हमें अभी भी अच्छी बॉलिंग करनी है’.

हार्दिक ने आगे कहा कि, ‘हम यही प्लान कर रहे हैं और इसी बारे में बात कर रहे हैं कि हम पावरप्ले में कुछ मोमेंटम कैसे लाएं क्योंकि अगर आप देखें, बैटिंग और बॉलिंग दोनों में, हम पावरप्ले में बराबरी करने की कोशिश कर रहे हैं. बहुत सारे ऑप्शन पूछे जाएंगे और दिए जाएंगे. हम देखेंगे कि हम अगले गेम में क्या कर सकते हैं’.

हार्दिक पांड्या ने रदरफोर्ड पर बात करते हुए कहा कि, ‘हां, जब हमने उसे (रदरफोर्ड को) लिया, तो यह हमारे लिए हमेशा एक्साइटिंग था. हम हमेशा जानते थे कि उसमें किस तरह का पोटेंशियल और किस तरह की पावर है. जिस तरह से उसने बैटिंग की, उससे हमें एक्स्ट्रा सपोर्ट मिला और साथ ही कॉन्फिडेंस भी मिला कि अगर हम कुछ बदलाव करना चाहते हैं या हम देखना चाहते हैं कि इस टीम को क्या चाहिए, तो हम निश्चित रूप से ऐसा कर सकते हैं क्योंकि वह इस तरह से बैटिंग कर रहा है’.

इन खिलाड़ियों ने मैच में बिखेरा जलवा

इस मैच में आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए फिल साल 78, विराट कोहली 50, रजत पाटीदार 53 और टिम डेविड 34* के चलते 20 ओवर में 4 विकेट पर 240 रन बनाए. मुंबई इंडियंस 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 222 रन ही बना पाई और मैच हार गई. मुंबई के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 बॉल में 1 चौके और 9 छक्के के साथ 71 रन बनाए. वहीं हार्दिक पांड्या ने 40 रनों की पारी खेली.

ये भी पढ़ें : RCB की जीत से बदली प्वाइंट टेबल, जानिए कौन सी टीम किस नंबर पर मौजूद

'हमें अच्छी बैटिंग-बॉलिंग करने की जरूरत है…' RCB से हार पर क्या बोले हार्दिक? जानिए किन खिलाड़ियों को करेंगे बाहर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close