Sport : पहले टेस्ट में बैकफुट पर वेस्टइंडीज, मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया #INA

मोहम्मद सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में कहर बरपा दिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज विपक्षी टीम के ऊपर कहर बनकर टूटे. उन्होंने तीन विकेट चटकाकर विंडीज टीम की हालत खराब कर दी. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया फिलहाल इस मुकाबले में बेहतर स्थिति में नजर आ रही है. वहीं वेस्टइंडीज संघर्ष करने पर मजबूर हो गई है.
मोहम्मद सिराज ने बरपाया कहर
गुरुवार, 2 अक्टूबर को भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट की शुरुआत हुई. टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी विंडीज टीम को पहला झटका 12 रनों पर लगा. टैगेनरिन चंद्रपॉल शून्य के स्कोर पर चलते बने. उन्हें मोहम्मद सिराज ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच करवाया. सिराज यहीं नहीं रुके. उन्होंने इसके बाद अलिक अथानाजे को भी अपनी गेंद का शिकार बनाया. केएल राहुल ने स्लिप में उनका एक बेहतरीन कैच लपका.
ब्रैंडन किंग को आउट करके मोहम्मद सिराज ने अपनी तीसरा और भारत के लिए चौथा विकेट चटकाया. दाएं हाथ के बल्लेबाज को सिराज ने अपनी एक घातक गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया. जिसके बाद विंडीज खेमे में खलबली मच गई. मोहम्मद सिराज ने पहले स्पेल में 7 ओवर डाले. जिसमें उन्होंने महज 19 रन देकर तीन बल्लेबाजों को चलता किया.
ये भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ढाया कहर, अपने दूसरे ही ओवर में भारत को दिलाई सफलता
पहले टेस्ट में टीम इंडिया हावी
पहले टेस्ट की पहली पारी में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उन्होंने महज 42 के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए. टैगेनरिन चंद्रपॉल शून्य, जॉन कैम्पबेल 8, अलिक अथानाजे 12, ब्रैंडन किंग 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
मोहम्मद सिराज के अलावा जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए दूसरे विकेट टेकर रहे. जिन्होंने कैम्पबेल का विकेट चटकाया. समाचार लिखे जाने तक वेस्टइंडीज ने 4 विकेट खोकर 83 रन बना लिए थे. कप्तान रोस्टन चेज और शे होप क्रीज पर जमे हुए हैं. चेज ने 17 व होप ने 24 रन बनाए हैं.
यहां देख सकते हैं पोस्ट
Mohammed Siraj picks up his third wicket in the morning session 🔥🔥🔥
West Indies 42/4
Live – https://t.co/Dhl7RtiY7q #INDvWI #1stTEST #TeamIndia @IDFCfirstbank pic.twitter.com/TDIBwmxsNU
— BCCI (@BCCI) October 2, 2025
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करेगा भारत, पहले टेस्ट में ऐसी है प्लेइंग-11
पहले टेस्ट में बैकफुट पर वेस्टइंडीज, मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












