Sport : अभिषेक शर्मा ने ऐसा क्या किया, जो BCCI ने दी सजा, ठोका मोटा जुर्माना? जानिए क्या है पूरा मामला #INA

Abhishek Sharma Fined: आईपीएल 2026 का 6वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. ईडेन-गार्डन्स में खेले गए इस मैच में अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और वह 48 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाकर आउट हुए. मगर, मैच के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके कारण बीसीसीआई ने उनपर एक्शन लिया और कड़ी सजा सुनाई है. आइए जानते हैं कि आखिर अभिषेक को किस गलती की सजा मिली है.
अभिषेक शर्मा को BCCI ने सुनाई सजा
ABHI-STORM has hit Kolkata! 🌪️🔥
Abhishek Sharma takes Varun Chakaravarthy for 25 runs in the 5th over! 💥#TATAIPL 2026 | #KKRvSRH | LIVE NOW 👉 https://t.co/ySCLEcJOUA pic.twitter.com/PtELa8BxSu
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 2, 2026
अभिषेक शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच के बाद बीसीसीआई ने उनपर एक्शन लिया है. दरअसल, KKR VS SRH के बीच खेले गए मैच में उनको आईपीएस के कॉड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने की सजा मिली है.
सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा की 25 परसेंट मैच फीस काटी गई है. साथ ही साथ आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए उनके नाम एक डिमेरिट पॉइंट भी जुड़ा है. उन्होंने आर्टिकल 2.3 के अंतर्गत लेवल 1 का अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी द्वारा सुनाई गई सजा को भी मान लिया है.
IPL द्वारा जारी किए गए बयान में इस बात का जिक्र नहीं हुआ है कि अभिषेक को क्यों सजा मिली है. लेकिन आर्टिल 2.3, गलत भाषा या मैच के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल करने से संबंधित है.
अभिषेक शर्मा ने खेली 48 रनों की तूफानी पारी
𝐌𝐑. 𝐌𝐀𝐗𝐈𝐌𝐔𝐌 for a reason 😌
Abhishek Sharma officially becomes the FIRST Indian . smash 1️⃣0️⃣0️⃣* sixes for the #SRH 💥#TATAIPL 2026 | #KKRvSRH | LIVE NOW 👉 https://t.co/ySCLEcJOUA pic.twitter.com/0IXzZktlgh
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 2, 2026
कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेले गए मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 21 गेंदों पर 38 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए थे. उनका स्टाइक रेट 218.57 का रहा. अभिषेक ने इस मैच में ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी बनाई थी, जिसने सनराइजर्स हैदराबाद को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.
Abhishek Sharma को किस गलती की मिली सजा?
𝐓𝐡𝐞 𝐝𝐢𝐩, 𝐭𝐡𝐞 𝐝𝐢𝐯𝐞, 𝐭𝐡𝐞 𝐂𝐀𝐓𝐂𝐇. 🤌
Varun Chakaravarthy pulls off an absolute blinder at deep square-leg . dismiss the dangerous Abhishek Sharma 🥵#TATAIPL 2026 | #KKRvSRH | LIVE NOW 👉 https://t.co/ySCLEcJOUA pic.twitter.com/jXoaMbiOUy
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 2, 2026
KKR VS SRH के बीच खेले गए मुकाबले के बाद अभिषेक शर्मा को बीसीसीआई ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए सजा दी. इसके बाद से ही हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अभिषेक ने मैच के दौरान ऐसा क्या कर दिया, जिसके कारण उनपर ऐसा एक्शन लिया गया है. वैसे तो आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं मिली है.
मगर, माना जा रहा है कि ये एक्शन अभिषेक शर्मा के विवादित विकेट से जुड़ा हो सकता है. दरअसल, ब्लेसिंग मुजारबानी की गेंद पर अभिषेक ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन डीप मिड विकेट पर खड़े वरुण चक्रवर्ती ने उनकी इस कोशिश को नाकाम करते हुए एक कैच लपका. कैच क्लीयर नहीं था, मगर थर्ड अंपायर ने सभी एंगल देखने के बाद अभिषेक को आउट करार दिया. अभिषेक इससे नाखुश थे. इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें जो सजा मिली है, वो इसी विवाद से जुड़ी है.
ये भी पढ़ें: SRH VS KKR: सनराइजर्स हैदराबाद या कोलकाता नाइट राइडर्स, कल का मैच किसने जीता? जानिए मैच में क्या-क्या हुआ
अभिषेक शर्मा ने ऐसा क्या किया, जो BCCI ने दी सजा, ठोका मोटा जुर्माना? जानिए क्या है पूरा मामला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









