Sport : ये क्या हो रहा है भाई! रवींद्र जडेजा LIVE मैच में शार्दुल ठाकुर को चिढ़ाने क्यों लगे? वीडियो देख समझ जाएंगे आप भी पूरी बात #INA

Ravindra Jadeja made fun of Shardul Thakur: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला खेला जा रहा है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस हाईवोल्टेज मैच का आखिरी ओवर काफी दिलचस्प रहा.  इस दौरान रवींद्र जडेजा को शार्दुल ठाकुर के साथ मस्ती करते देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शार्दुल ने तो लगभग जडेजा को आउट ही कर दिया था, लेकिन फिर बाद में वो गेंद नो-बॉल निकली और फिर जो हुआ, वो देखने लायक था…

रवींद्र जडेजा क्यों LIVE मैच में शार्दुल ठाकुर के चिढ़ाने लगे?

MI VS RR के बीच खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सामने 20वां ओवर लेकर शार्दुल ठाकुर आए. शार्दुल के ओवर की चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा आउट हो गए… शार्दुल विकेट सेलिब्रेट करने लगे कि तभी पता चला कि शार्दुल ने जिस विकेट पर जडेजा को आउट किया है, वो तो नो-बॉल है. नतीजन, रवींद्र जडेजा को जीवनदान मिल गया. फिर क्या था… जडेजा ने शार्दुल को चिढ़ाना शुरू कर दिया.

जी हां, जैसे ही जडेजा को पता चला कि वह नॉटआउट हैं, उन्होंने शार्दुल के सेलिब्रेशन की नकल उतारते हुए उन्हें आगे आकर उन्हें चिढ़ाना शुरू कर दिया. हालांकि, इस मौके पर शार्दुल के चेहरे पर भी मुस्कुराहत थी. शार्दुल ठाकुर के इस आखिरी ओवर में 14 रन बने.

8वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए रवींद्र जडेजा

पिछला मैच फिटनेस संबंधी कारणों से मिस करने वाले रवींद्र जडेजा MI VS RR मैच में नंबर-8 पर बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने 11 गेंद पर 19 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके लगाए. इस दौरान शार्दुल ठाकुर की नो-बॉल पर उन्हें जीवनदान मिला. इस तरह जडेजा अपनी टीम को 200 के स्कोर के पार पहुंचाकर नाबाद पवेलियन लौटे.

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 206 रनों का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस के साथ खेले जा रहे करो या मरो वाले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया है. राजस्थान की पारी पर गौर करें, तो किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं लगाया, लेकिन फिर भी टीम ने 200 का स्कोर पार किया और मुंबई के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया है. राजस्थान की ओर से सबसे बड़ी पारी ध्रुव जुरेल ने खेली, जो 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे.

ये भी पढ़ें: IPL है या गली क्रिकेट! राजस्थान रॉयल्स से LIVE मैच में हुई ऐसी गलती, जो तोड़ देगी प्लेऑफ में पहुंचने का सपना

ये क्या हो रहा है भाई! रवींद्र जडेजा LIVE मैच में शार्दुल ठाकुर को चिढ़ाने क्यों लगे? वीडियो देख समझ जाएंगे आप भी पूरी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button